फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The corporation will take charge of power supply with the manpower of the implementing agencies

Azamgarh News: कार्यदायी संस्थाओं के मैन पॉवर से बिजली आपूर्ति की कमान संभालेगा निगम

Sat, 24 May 2025 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
The corporation will take charge of power supply with the manpower of the implementing agencies
आजमगढ़। निजीकरण के विरोध में विद्युत कर्मचारी, अधिकारी संगठनों ने 29 मई से पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार करने के लिए चेताया है। इस दौरान बिजली आपूर्ति में अगर किसी प्रकार की समस्या आती है तो निगम कार्यदायी संस्था के मैन पॉवर से आपूर्ति की कमान संभालेगा। मुख्य अभियंता ने उनकी सूची भी तैयार करा लिया है।
विज्ञापन

पॉवर कारपोरेशन द्वारा पूर्वांचल और दक्षिणांचल विद्युत निगमों का निजीकरण करने की तैयारी चल रही है। इसके खिलाफ विभाग के संगठन लामबंद हो चुके हैं। जिले में बीते चार दिनों से लगातार तीन घंटे का कर्मचारी, जूनियर इंजीनियर (जेई), और सब-डिविजनल अधिकारी (एसडीओ) का कार्य बहिष्कार चल रहा है। निजीकरण के खिलाफ कोई आंदोलन न हो इसके लिए कर्मचारियों पर कार्रवाई करने के लिए नियमावली में प्रबंधन ने संशोधन भी कर दिया है। इससे कर्मचारी और अभियंता संघ और लामबंद हो चुका है। हालांकि कर्मचारी संगठनों ने कार्य बहिष्कार के दौरान बिजली आपूर्ति में कोई समस्या न आने की बात कही है। निजीकरण के फैसले और हड़ताल की स्थिति से निपटने के लिए कोई ठोस रणनीति न होने से उपभोक्ताओं में भी चिंता बढ़ रही है। जनपद में 80 उपकेंद्रों के माध्यम से लगभग 50 लाख की आबादी को बिजली की आपूर्ति होती है। कर्मचारी संगठनों के आगामी 29 मई से पूर्ण कार्य बहिष्कार के तेवर को देखते हुए विभाग के उच्चाधिकारियों ने विभाग में काम कर रहीं कार्यदायी संस्थाओं और ठेकेदारों से मैन पॉवर की सूची मंगाई है।
विज्ञापन


कर्मचारी संगठनों के पूर्ण कार्य बहिष्कार को देखते हुए विभाग में काम कर रहीं कार्यदायी संस्थाओं और ठेकेदारों से मैन पॉवर की सूची ले ली गई है। अगर कार्य बहिष्कार के दौरान बिजली आपूर्ति में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न होगा तो इन्हीं मैन पॉवर को लगाकर व्यवस्था संभाली जाएगी। कर्मचारी बिजली आपूर्ति में कोई व्यवधान उत्पन्न न होने दें। बिना कारण विद्युत सप्लाई रोकी गई या ब्रेक डाउन लिया गया तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।-इंजी. नरेश कुमार, मुख्य अभियंता वितरण।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed