फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The contract line man who climbed the electric pole died due to current

बिजली के पोल पर चढ़े संविदा लाइन मैन की करंट से हुई मौत

Fri, 23 Jul 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
The contract line man who climbed the electric pole died due to current
आजमगढ़। सिधारी थाना अंतर्गत जिलाधिकारी आवास के पास लाइन फाल्ट होने पर ठीक करने पहुंचा संविदा लाइन मैन अचानक लाइन चालू हो जाने से करंट की चपेट में आकर झुलस गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से आक्रोशित परिजनों ने जेई व एसडीओ के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

रानी की सराय थाना क्षेत्र के अराजीबाग मती गांव निवासी रामनयन यादव पुत्र लौटन यादव बिजली विभाग की फ्रेंचाइजी कंपनी के माध्यम से बतौर संविदा लाइन मैन के पद पर कार्यरत था। बृहस्पतिवार की रात जिलाधिकारी आवास के पास लाइन खराब हो गई तो जेई व एसडीओ उसे लेकर लाइन ठीक कराने पहुंचे। रामनयन जब पोल पर चढ़ा तो अचानक से लाइन चालू हो गई। जिससे तेज करंट का उसे झटका लगा और वह झुलस कर पोल से नीचे गिर गया। इस दौरान जेई व एसडीओ मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। थाने पर दी तहरीर में पिता लौटन ने आरोप लगाया कि जेई व एसडीओ की लापरवाही से घटना हुई है और घटना के बाद दोनों मौके से भाग भी खड़े हुए। पिता ने जेई राजेश चौहान व एसडीओ विरेंद्र सिंह के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की मांग किया।
विज्ञापन

जेई ने शटडाउन लिया हुआ था, इसके बाद भी घटना कैसे हो गई, इसकी जांच कराई जा रही है। जिसकी भी गलती होगी, निश्चित तौर पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
अरविंद कुमार सिंह, एक्सईएन, विद्युत वितरण खंड प्रथम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed