फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The condition of the dilapidated wires could not be improved in the area

क्षेत्र जर्जर तारों की स्थिति में नहीं हो सका सुधार

Thu, 03 Feb 2022 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
The condition of the dilapidated wires could not be improved in the area
अतरौलिया स्थित सौ शैय्या संयुक्त जिला चिकित्सालय। - फोटो : AZAMGARH
जिला मुख्यालय से लगभग 40 किमी दूर अतरौलिया विधानसभा स्थित है। इस विधानसभा के मुख्य समस्या रोजगार परक शिक्षा का ना होना और ग्रामीण क्षेत्रों में जर्जर स्थिति में विद्युत तार हैं। अतरौलिया विधानसभा में विकास के बहुत से कार्य हुए हैं पर कुछ समस्याएं आज भी अतरौलिया वासियों के लिए परेशानी का सबब बनी हैं। अतरौलिया विधानसभा में लगभग 40 वर्षों से समाजवादी पार्टी का विधायक होता रहा है। इस बीच में एक बार बसपा के विभूति प्रसाद निषाद तथा एक बार बसपा के ही सुरेंद्र प्रसाद मिश्र ने सपा के बलराम यादव को चुनाव हराया था। उस दौरान भी बलराम यादव विधान परिषद के सदस्य रहे और मौजूदा समय में भी विधान परिषद के सदस्य हैं। 10 वर्ष से बलराम यादव के पुत्र डा. संग्राम यादव विधायक हैं और इस बार भी डॉक्टर संग्राम यादव चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन

बोले विधायक
विधायक डा. संग्राम यादव का कहना है कि अतरौलिया में जितने भी विकास के कार्य हुए हैं सब समाजवादी पार्टी सरकार द्वारा करवाए गए हैं। हमने अतरौलिया में 100 बेड का अस्पताल, समदी में आदर्श महिला महाविद्यालय, मकरहा में राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, बूढ़नपुर में मंडी परिषद, कल्हौरा का पुल, एप्रोच मार्ग, अहरौला का पुल, मूक बधिर विद्यालय सुल्तानपुर मदियापार, रानीपुर बूढ़नपुर अस्पताल का उच्चीकरण, मदियापार अहरौला मार्ग का मरम्मतीकरण, बूढ़नपुर अहरौला मार्ग, नंदना अतरैठ मार्ग, देउरपुर से महाराजगंज मार्ग की मरम्मत, लेदौरा में पराग डेयरी की स्थापना कराई गई। जनेश्वर मिश्र योजना एवं लोहिया योजना के तहत गांव गांव सड़क का निर्माण, एवं अतरौलिया में अंडर ग्राउंड विद्युत केबल का कार्य हमारे द्वारा करवाया गया। कोरोना काल में 25 लाख रुपये अपनी निधि से लोगों के इलाज के लिए दिया। निधि का ज्यादा से ज्यादा रुपया गरीबों के इलाज के लिए देने का कार्य किया है।
विज्ञापन

विधायक का दावा
- अतरौलिया में 100 बेड का अस्पताल।
- कई मार्गों और पुलिया का निर्माण।
- अतरौलिया में अंडर ग्राउंड केबिल बिछाना।
- अपनी निधि से कराया गरीबों का इलाज।
- कोरोना काल में 25 लाख रुपये अपनी निधि से दिया।
बोले प्रतिद्वंदी
निकटतम प्रतिद्वंदी रहे भाजपा प्रत्याशी कन्हैया निषाद ने बताया कि विधायक डा. संग्राम यादव द्वारा इन पांच वर्षों में विकास का कोई भी कार्य नहीं किया गया है। यहां तक की कोरोना काल में जब क्षेत्र की जनता परेशान थी तो विधायक कहीं भी नजर नहीं आए। यहां तक की गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे के निर्माण के दौरान किसान धरना प्रदर्शन कर रहे थे तो हमारी सरकार होते हुए भी हम किसानों के बीच धरना प्रदर्शन में पहुंचकर उनकी मांगों का समर्थन किए। लेकिन इस दौरान भी विधायक ने किसानों की कोई भी मदद या आवाज उठाने का कार्य नहीं किया। कप्तानगंज से अहरौला मार्ग विगत पांच वर्षों से बहुत ही जर्जर है। जिसको हमने अपने लेटर पैड पर लिख कर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को मरम्मत के लिए दिया था। क्लीयरेंस के लिए जब विधायक से पूछा गया तो उन्होंने यह कह दिया कि सारे कार्य हो चुके हैं जो मार्ग आज तक नहीं बन पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिद्वंदी के आरोप
- पांच वर्षों में नहीं कराया विकास का कोई कार्य।
- कोरोना काल में क्षेत्र की जनता थी परेशान, विधायक थे गायब।
- गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे किसानों के धरने को हमने किया समर्थन लेकिन विधायक का नहीं था पता।
- कप्तानगंज-अहरौला मार्ग की नहीं करा सके मरम्मत।
बोले वोटर
- फोटो संख्या-
विधायक डा. संग्राम यादव के द्वारा अतरौलिया विधानसभा में विकास का कोई भी कार्य नहीं करवाया गया है। यहां पर सड़कें जर्जर स्थिति में हैं, बिजली के तार इतने जर्जर हैं कि हल्की सी हवा में भी टूट कर गिर जाते हैं। जिससे आग लग जाती है और किसानों की फसलें बर्बाद हो जाती हैं।
- देवनारायण मिश्रा।
अतरौलिया विधानसभा में जो भी विकास के कार्य हुए हैं सब विधायक डॉक्टर संग्राम यादव या उनके पिता पूर्व मंत्री बलराम यादव के द्वारा ही करवाए गए हैं अतरौलिया में कोई ऐसा कार्य नहीं है जो विधायक के द्वारा ना करवाया गया हो।
रणविजय यादव।
अतरौलिया बाजार में जर्जर विद्युत तार सबसे बड़ी समस्या है। पानी निकासी की भी बड़ी समस्या है। बरसात के दिनों में तालाब का गंदा पानी सड़क पर भरा रहता है जिससे गंभीर बीमारियां फैलने का डर बना रहता है एवं लोगों का घरों से निकलना दूभर रहता है।
दिलीप सिंह।
विधायक डा. संग्राम यादव के द्वारा क्षेत्र के गरीबों के इलाज के लिए ज्यादा से ज्यादा रुपया दिया जाता है। उन्होंने अतरौलिया में सड़कों का जाल बिछाने का कार्य किया है। अतरौलिया में उन्होंने चिकित्सा एवं शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा काम किया है।

गोविंद पांडेय।
अतरौलिया में मतदाताओं की स्थिति
कुल मतदाता: 375593
पुरुष मतदाता: 193945
महिला मतदाता: 181644
अन्य मतदाता: 04
000000000000000
मतदान केंद्र व बूथों की स्थिति
कुल मतदान केंद्र: 264
कुल बूथ: 453
क्रिटिकल बूथ: 33
वल्नरेबल बूथ: 33
अतरौलिया विधानसभा में कुल मतदाता की संख्या 375614 है जिसमें पुरुष संख्या 193959 है एवं महिला संख्या 181651 है। कुल मतदान केंद्र 264 है मतदेय स्थल 453 है क्रिटिकल एवं वोल्वरेबल बूथ 33 हैं जो बूथ क्रिटिकल है वहीं बोल्वरेबल भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed