{"_id":"67140cb7a9f391be930cec96","slug":"the-committee-submitted-the-report-of-verification-of-examination-centers-to-the-department-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-122168-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: समिति ने विभाग को सौंपी परीक्षा केंद्रों के सत्यापन की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: समिति ने विभाग को सौंपी परीक्षा केंद्रों के सत्यापन की रिपोर्ट
विज्ञापन
आजमगढ़। बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए समिति ने जिला विद्यालय निरीक्षक को केंद्रों के सत्यापन की रिपोर्ट सौंप दी है। अब विभाग की ओर से जांच के बाद विद्यालयों की सूची परिषद को भेजी जाएगी। परिषद ने विभाग को 20 अक्तूबर तक सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
बोर्ड परीक्षा में केंद्र निर्धारण के लिए परिषद ने विद्यालयों में उपलब्ध संसाधनों का सत्यापन कराने के निर्देश दिए थे। इसके लिए सभी तहसील स्तर पर एसडीएम की अध्यक्षता में चार सदस्यीय टीम का गठन किया गया था। टीम में तहसीलदार के अलावा निर्माण विभाग के सहायक अभियंता और राजकीय विद्यालय के प्रधानाचार्य को शामिल किया गया था।
टीम को 15 अक्तूबर तक विद्यालयों का निरीक्षण कर सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर, शौचालय, कक्ष, पेयजल सहित अन्य संसाधनों का सत्यापन कर कार्यालय में रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे। समिति ने अपनी रिपोर्ट विभाग को सौंप दी है। अब विभाग की ओर से रिपोर्ट परिषद को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
समिति ने अपनी रिपोर्ट कार्यालय में उपलब्ध करा दी है। अब कार्यालय स्तर पर रिपोर्ट का सत्यापन कराया जा रहा है। सत्यापन के बाद 20 अक्तूबर तक विद्यालयों की रिपोर्ट परिषद को भेजी जाएगी। - उपेंद्र कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक आजमगढ़।