फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The CO reached the victim's house to take the complaint

तहरीर लेने पीड़िता के घर पहुंचे सीओ

Fri, 27 Aug 2021 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
The CO reached the victim's house to take the complaint
पल्हना। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के अहिरौली गांव निवासीनी एक महिला के घर पर धावा बोल कर असहले से लैस बदमाशों ने बुधवार की रात लूटपाट किया था। लाखों के जेवरात लेकर बदमाश फरार हो गए थे। बृहस्पतिवार तक पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही थी। वहीं शुक्रवार को सीओ लालगंज स्वयं अहिरौली गांव तहरीर लेने पीड़िता के पास पहुंचे।
विज्ञापन

अहिरौली गांव निवासीनी उर्मिला बुधवार की रात बच्चों के साथ घर के बाहर बारामदे में सो रही थी। बहु ममता घर के अंदर सोई थी। देर रात असलहे से लैस आधा दर्जन बदमाश उसके घर पहुंचे और उसके शरीर पर पहने जेवरात को असलहे से आतंकित कर लूट लिया। इसके बाद घर में घुस कर बहु के जेवरात व अन्य कीमती सामानों की भी लूटपाट कर फरार हो गए। घर में कोई पुरूष सदस्य न होने के चलते पीड़िता ने पुलिस को सूचना नहीं दिया। बृहस्पतिवार को ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और छानबीन कर यह कहते हुए लौट गई कि घटना संदिग्ध लग रही है। वहीं शुक्रवार को सीओ लालगंज मनोज रघुवंशी व देवगांव कोतवाल गांव पहुंच कर पीड़िता से घटना के बाबत तहरीर लेने पहुंच गए। सीओ के पहुंचने पर भी पीड़िता ने तहरीर नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed