{"_id":"68af4f28fd0a59e09709e8c8","slug":"the-class-teacher-met-the-parents-of-the-children-who-were-absent-for-two-days-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-136482-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: दो दिन तक अनुपस्थित बच्चों के अभिभावको से मिले कक्षाध्यापक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: दो दिन तक अनुपस्थित बच्चों के अभिभावको से मिले कक्षाध्यापक
विज्ञापन
बिंदाबाजार। मुहम्मदपुर ब्लॉक सभागार में बुधवार को परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की बैठक हुई। अध्यक्षता जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव पाठक ने की।
बैठक में एबीएसए ने कहा कि विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति समय से सुनिश्चित हो तथा प्रतिदिन 75 प्रतिशत से अधिक बच्चों की उपस्थिति दर्ज की जाए। जो बच्चे लगातार दो दिन से अधिक अनुपस्थित रहें, उनके अभिभावकों से कक्षा अध्यापक संपर्क करें। प्रेरणा पोर्टल पर नामांकन और यू-डायस पोर्टल पर कार्य समय से पूरे किया जाए।
कंपोजिट ग्रांट से कराए जा रहे कार्य को जल्द पूर्ण किया जाए। आसपास के गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों की सूची खंड शिक्षा अधिकारी को उपलब्ध कराए, ताकि उन्हें बंद कराया जा सके। बैठक में प्रधानाध्यापक घनश्याम उपाध्याय, अंजनी कुमार मिश्र, मोहम्मद शाहिद, हरेंद्र यादव, वीरेंद्र यादव, दयाशंकर यादव, अमरनाथ आदि उपस्थित रहे। बैठक के समापन पर खंड शिक्षा अधिकारी रवि प्रकाश ने सभी का आभार प्रकट किया।