फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The chief minister's voice, the system would not have been ruined

मुख्यमंत्री की रहती आहट, व्यवस्था न होती चौपट

Tue, 14 Sep 2021 10:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
The chief minister's voice, the system would not have been ruined
मुख्यमंत्री के आगमन की आहट मात्र से नगर की व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त हो गई है। जिला प्रशासन ने तीन दिनों में शहर की सफाई कर डाली। सड़क के किनारे की खरपतवार हटा दी गई। पुलों के रेलिंग और डिवाइडर रंग दिए गए। सड़कों को एकदम साफ कर दिया गया है। लोगों का कहना है कि मुख्यमंत्री को महीने में एक बार जिले का चक्कर लगा लेते तो शहर की सूरत ही बदल जाती। यह सब उस शहर में हो रहा है जहां के सांसद प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन कोई तयशुदा कार्यक्रम नहीं है। उन्होंने विडियो कांफ्रेंसिंग में इसका संकेत भर दिया था कि वे जिलों का दौरा शुरू करेंगे। इसके बाद से प्रशासन हांफ रहा है। लोगों के अनुरोध के बावजूद जिन जगहों पर कभी सफाई नहीं होती थी उनको भी साफ-सुथरा कर दिया गया है। सड़कों के जिन गड्डे से राहगीर कराह उठते थे, उनको भरा जा रहा है। डिवाइडर की मरम्मत कराकर उसे रंग दिया गया है। सड़क से धूल और किनारों की मिट्टी हटा दी गई है। सड़कों के किनारे उग आई घास को भी साफ किया जा रहा है। बेलइसा ओवरब्रिज पर गड्ढे के चलते आए दिन जाम लगता था। लोग उसको भरने की मांग करके थक गए लेकिन मुख्यमंत्री के आगमन की संभावना मात्र से उसे भर दिया गया। शहर क्षेत्र में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर को हटाया जा रहा है। हर अधिकारी और कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन कर रहा है। वहीं लोगों का कहना है कि काश अगर सीएम हफ्ते में एक बार भी जिले में आ जाते तो हमारे शहर की सूरत बदल जाती। शहर से सर्किट हाउस जाने वाले बदहाल मार्ग को बनाया जा रहा है क्योंकि वहां मुख्यमंत्री रुकेंगे। इस बीच ओवरब्रिज पर धूल और मिट्टी जमा थी। गड्ढे हो गए थे। सबको दुरुस्त किया जा रहा है। सीएम का प्रोटोकाल नहीं आया है लेकिन जिला प्रशासन कोई कोरकसर नहीं छोड़ना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed