फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The charge of 'ghost', threatening giving administration, can be framed by me

'भूत ' का आरोप, प्रशासन दे रहा धमकी, फंसाया जा सकता है मुझे

Sat, 03 Mar 2018 11:10 PM IST
आजमगढ़ ब्यूरो
आजमगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 03 Mar 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
The charge of 'ghost', threatening giving administration, can be framed by me
lal bihari - फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ में  मृतक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालबिहारी मृतक ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर प्रशासन पर धमकी देने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि प्रशासन उनके चचेरे भाइयों पर दबाव बना रहा है कि वह उसे लिखकर दें कि उनका जन्म यहां नहीं हुआ है।
विज्ञापन



प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि उनके पैतृक गांव खलीलाबाद में शनिवार को पूरा प्रशासनिक अमला पहुंच गया। जैसे ही इसकी जानकारी उन्हें हुई वह भी पहुंच गए लेकिन तब तक प्रशासन के लोग वहां से जा चुके थे। पूछने पर पता चला कि प्रशासन ने उनके चचेरे भाइयों से यह लिखकर देने को कहा है कि उनका जन्म यहां नहीं हुआ है।
विज्ञापन




ऐसा न करने पर उनका जीना हराम करने की धमकी दी गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन को हाईकोर्ट में 13 मार्च को 25 करोड़ के मानहानि के मामले में जबाव देना है। ऐसे में प्रशासनिक अधिकारी किसी स्तर तक जाकर मुझे फंसा सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed