फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The central government is playing with the future of students

Azamgarh News: छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है केंद्र सरकार

Fri, 21 Jun 2024 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
The central government is playing with the future of students
आज़मगढ़। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने नीट परीक्षा में अनियमितता को लेकर कांग्रेस कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकाला। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना दिया। डीएम के माध्यम से राज्यपाल को पत्रक भेजा। वक्ताओं ने कहा कि सरकार छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने कर रही है। एक तो सरकार प्रत्येक स्तर पर फ़ीस बढ़ाकर गरीब छात्रों को शिक्षा से वंचित करने का प्रयास कर रही है वहीं, नीट जैसी परीक्षा में अनियमितता कर छात्रों पर दोहरी मार का कुठाराघात किया है। परीक्षा में ष्टाचार के कारण लाखों युवाओं का भविष्य दांव पर लग गया है। अभिभावकों के लाखों रुपए बर्बाद हुए जिस कारण कई छात्र अवसाद में चले गए हैं। भाजपा शासित प्रदेशों में ऐसा हुआ है। लेकिन सरकार चुप बैठी हुई है। युवाओं के भविष्य से सरकार खिलवाड़ कर रही है। वहीं केंद्रीय शिक्षा मंत्री से इस्तीफा की मांग की। भाजपा सरकार में पेपर लीक का मामला बहुत बड़ी समस्या बन गई है। छात्र, युवा देश के भविष्य होते हैं और सरकार इन्हीं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। इस मौके पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद नजम शमीम, विपिन पाठक, रियाज़ुल हसन, रामगणेश प्रजापति, प्रदीप यादव, संदीप कपूर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed