{"_id":"6858488efde73ef4de051236","slug":"the-body-reached-the-village-after-post-mortem-and-the-last-rites-were-performed-in-the-presence-of-police-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-133340-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा, पुलिस की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा, पुलिस की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार
विज्ञापन
बिंद्राबाजार। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर रजमो गांव में शनिवार की शाम साहिल (16) के शव मिलने के मामले में तनाव बढ़ता जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद जब रविवार को साहिल का शव गांव पहुंचा, तो बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष बसंत लाल पहुंचे और पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। वहीं, परिजनों ने कहा कि साहिल की गला दबाकर हत्या की गई है। वहीं पुलिस की मौजूदगी में साहिल का अंतिम संस्कार किया गया।
जानकारी के मुताबिक, साहिल शुक्रवार शाम से लापता था, परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। शनिवार दोपहर पिता सतिराम ने पुलिस में गुमशुदगी की तहरीर दी। इसके बाद पुलिस जांच में जुटी और शाम करीब पांच बजे महेंद्र वकील के ट्यूबवेल के पास साहिल का शव मिला।
विज्ञापन
मृतक के पिता सतिराम और भाई राहुल ने जमीन के पुराने विवाद को लेकर साहिल की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और रविवार को अंतिम संस्कार मोहम्मदपुर स्थित मगही नदी के शिव घाट पर कराया गया। थानाध्यक्ष बसंत लाल ने बताया कि घटना को लेकर अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
परिजनों के कहने पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ स्पष्ट हो पाएगा।