फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The body of the innocent's body found wrapped in a mattress was not solved

नहीं सुलझी गद्दे में लिपटे मिले मासूम के शव की गुत्थी

Sun, 06 Dec 2020 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
The body of the innocent's body found wrapped in a mattress was not solved
लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के कांखभार बाजार स्थित एक टेंट हाउस में शनिवार की सुबह गद्दे में लिपटा एक मासूम बच्चे का शव मिला था। टेंट हाउस संचालक की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया था। इस मामले में पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची हैै।
विज्ञापन

गोरखपुर जिले के बड़हलगंज निवासी मो. राशिद परिवार के साथ कांखभार बाजार स्थित किसान सरकारी आवास में रहता था। पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी थी। एक पुत्र व एक पुत्री के साथ आमिर कांखभार में ही रहता था और सिलाई कर परिवार का भरण पोषण करता था। उसका 9 वर्षीय पुत्र मो. आमिर भी चाट-फुलकी की दुकान पर काम करता था। कभी-कभार वह कांखभार बाजार स्थित टेंट हाऊस पर भी आता-जाता रहता था। शनिवार की सुबह टेंट हाउस मालिक ने अपना टेंट हाऊस खोला और किसी ग्राहक को रजाई गद्दा देने लगा तो गद्दे में लिपटा हुआ बच्चे का शव मिला। उसने तत्काल सूचना पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। घटना के बाबत पिता मो. राशिद ने रौनापार थाने पर मुकदमा तो दर्ज कराया लेकिन हत्या की न तो आशंका व्यक्त किया न ही किसी पर कोई और आरोप प्रत्यारोप ही लगाया। वहीं पुलिस का कहना था कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही बालक के मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। घटना के चौबीस घंटे बाद भी रौनापार थाना पुलिस बालक के मौत की गुत्थी नहीं सुलझा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed