फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The body of the deceased created a quarrel as soon as it reached home

मृतक का शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम

Thu, 11 Mar 2021 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
The body of the deceased created a quarrel as soon as it reached home
मेहनाजपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के मऊ परासिन गांव निवासी 25 वर्षीय रणजीत चौहान पुत्र जोखू का बुधवार की शाम गांव के सिवान में बबूल के पेड़ से लटकता मिला था। शव की दशा देख कर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। वहीं बृहस्पतिवार को पीएम के बाद शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी व मां का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था। मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर परिजन समाचार लिखे जाने तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किए थे।
विज्ञापन

रणजीत बुधवार को दिन में 12 बजे घर से खेत जाने की बात कह कर निकला था। इसके बाद शाम पांच बजे उसका शव सिवान में बबूल के पेड़ से लटका मिला। सूचना पर परिजन जब मौके पर पहुंचे तो शव की दशा देख कर परिजन हत्या की आशंका जताने लगे। परिजनों का कहना था कि बबूल के पेड़ से शव लटका जरूर था लेकिन उसका पैर जमीन से सटा हुआ था। शव की दशा देख कर ही लग रही थी कि हत्या करने के बाद आत्महत्या दिखाने के लिए शव को पेड़ से लटकाया गया है। बृहस्पतिवार की शाम पीएम के बाद मृतक का शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के समय मृतक की पत्नी मायके थी उसका गवना शुक्रवार को आना था लेकिन वह भी अपने पिता के साथ ससुराल पहुंच गई थी। शव घर पहुंचते ही मां व पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था। परिजन मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर समाचार लिखे जाने तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किए थे। वहीं पुलिस पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मुकदमा दर्ज करने की बात कह रही थी। एसओ अरविंद पांडेय ने बताया कि अभी पीएम रिपोर्ट थाने पर नहीं पहुंची है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि होगी और फिर उसके आधार पर ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए तहरीर दिया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed