{"_id":"685ce01ad41b0f45480471f0","slug":"the-body-of-an-unknown-girl-was-found-at-the-outpost-near-the-tubewell-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: ट्यूबवेल के पास चौकी पर मिला अज्ञात युवती का शव, फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: ट्यूबवेल के पास चौकी पर मिला अज्ञात युवती का शव, फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 26 Jun 2025 11:27 AM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Thu, 26 Jun 2025 11:27 AM IST
सार
गांव में ट्यूबवेल के पास मौजूद चौकी पर अज्ञात युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए और पुलिस मामले की तफ्तीश के साथ ही शव की शिनाख्त का प्रयास कर रही है। अनहोनी की आशंका जताई जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा गांव में बृहस्पतिवार सुबह स्थानीय लोगों ने एक अज्ञात युवती का शव ट्यूबवेल के पास चौकी पर देखा। घटना की सूचना मिलते ही निजामाबाद थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। युवती की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। वहीं, एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह और सीओ सदर आस्था जायसवाल ने मौके पर पहुंचकर घटना की बारीकी से जांच की और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवती की पहचान नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि फील्ड यूनिट की टीम ने साक्ष्य एकत्र किए हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
विज्ञापन
पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि युवती कौन थी, वह फरिहा कैसे पहुंची और उसकी मृत्यु किन परिस्थितियों में हुई। फिलहाल पुलिस आसपास के क्षेत्रों में गुमशुदगी की रिपोर्टों की जांच कर युवती की पहचान के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन