फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The BJP will organize a march on Sardar Patel's 150th birth anniversary

Azamgarh News: सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर भाजपा निकालेगी पदयात्रा

Sat, 25 Oct 2025 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
The BJP will organize a march on Sardar Patel's 150th birth anniversary
आजमगढ़। लौह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर भारतीय जनता पार्टी जिले में भव्य पदयात्रा निकालेगी। इसको लेकर संगठन स्तर पर तैयारियां जोरों पर हैं। जिला योजना बैठक में यात्रा का विस्तृत रूट प्लान तैयार किया गया। शनिवार को पार्टी के जिला कार्यालय पर बैठक में जिला प्रभारी मंत्री, संगठन के प्रभारी, सांसद, विधायक, मेयर, जिला पंचायत अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि मुराहु राजभर ने कहा कि दीपावली अवकाश के कारण समय कम होने से यात्रा का शुभारंभ 5 या 6 नवम्बर से किया जाएगा। प्रत्येक दो विधानसभाओं के बीच एक दिन का अंतर रहेगा ताकि तैयारी सुचारू रूप से की जा सके। संगठन ने निर्देश दिया है कि हर विधानसभा यात्रा में कम से कम 500 कार्यकर्ता शामिल रहेंगे, जो यात्रा की समाप्ति तक जुड़े रहेंगे और समापन सभा में भाग लेंगे। यात्रा का मार्ग लगभग 8 किलोमीटर का होगा, जिसे चार पड़ावों में बांटा गया है। संपूर्ण यात्रा की जिम्मेदारी विधायक या 2022 के विधानसभा प्रत्याशी को सौंपी गई है। बैठक में जिलाध्यक्ष लालगंज विनोद राजभर, सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, ऋषिकांत राय, मनोज यादव, संतोष यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed