फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The bike collided with the pickup, the young man died

पिकअप से टकराई बाइक, युवक की मौत

Sun, 28 Nov 2021 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
The bike collided with the pickup, the young man died
थाना क्षेत्र के देऊरपुर बाजार में रविवार की सुबह पिकअप-बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गई। घटना के समय मृतक अपनी भांजी को टीईटी परीक्षा दिलाने के लिए लेने बहन के घर जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजी।
विज्ञापन

अतरौलिया थाना क्षेत्र के धनसेनपुर गांव निवासी अरविंद (22)पुत्र छोटे लाल की बहन कप्तानगंज थाना के कौड़िया बाजार में रहती है। बहन के पुत्री की रविवार को टीईटी परीक्षा थी। जिसे लेकर सेंटर पहुंचाने की जिम्मेदारी अरविंद ने लिया था। इसके लिए वह सुबह घर से बहन के घर जाने के लिए निकला। अभी वह कप्तानगंज थाना के देऊरपुर बाजार में पहुंचा था कि सामने से आ रही पिकअप से उसकी टक्कर हो गई। इस हादसे में अरविंद की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक चार बहन व दो भाईयों में सबसे छोटा था। घटना की सूचना मिलते ही पहुंची कप्तानगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed