{"_id":"61afa3f3bbc403580e1e00a5","slug":"the-biggest-hypocrite-in-the-vehicle-in-which-bjp-flagged-ramakant-azamgarh-news-vns626670368","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिस गाड़ी में भाजपा की झंडी, उसमें सबसे बड़ा पाखंडी-रमाकांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिस गाड़ी में भाजपा की झंडी, उसमें सबसे बड़ा पाखंडी-रमाकांत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। आजमगढ़ दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला था उन्होंने कहा था कि जिस गाड़ी पर सपा का झंडा उसमें कोई जाना पहचाना गुंडा। इसके जवाब में पूर्व सांसद रमाकांत यादव ने कहा कि जिस गाड़ी में भाजपा की झंडी, उसमें सबसे बड़ा पाखंडी।
पूर्व सांसद का कहना है कि महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी समस्याओं से जनता का ध्यान भटकाने के लिए सीएम समाजवादी पार्टी पर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। जिस गाड़ी पर सपा का झंडा लगा होता है इसमें गुंडा होता है यह कहना गलत है। हकीकत तो यह है कि जिस गाड़ी पर भाजपा की झंडी लगती होती है तो समझिए उसमें देश का सबसे बड़ा पाखंडी है। बीजेपी सरकार ने अब तक के अपने कार्यकाल में सिर्फ और सिर्फ अखिलेश यादव के किए कार्यों का लोकार्पण किया है। अपनी सरकार की कोई उपलब्धि नहीं है। कोरोना काल में अपने संसदीय क्षेत्र की जनता और प्रदेश की जनता को छोड़कर वह इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया घूमने के सवाल पर कहा कि हमारे प्रधानमंत्री जी छह महीने विदेश रहते हैं तो इसका मतलब यह हुआ कि वह जनता के प्रति जवाबदेह नहीं है। समाजवादी पार्टी प्रदेश में 350 से अधिक सीट जीतकर सरकार बनाएगी।
अपने गिरेबान में झांके मुख्यमंत्री: हवलदार
आजमगढ़। ‘सूप बोले तो बोले, छलनी भी बोले जिसमें बहत्तर छेद। भारतीय जनता पार्टी अपने मंत्रियों को देखे, उनमें से कितने पर संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। यह बात मंगलवार को समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आजमगढ़ में विकास की एक-एक ईंट पर मुलायम सिंह व अखिलेश यादव के नाम है। सब जानते हैं कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे व हवाई अड्डे का विकास किसकी योजना है। विश्वविद्यालय की घोषणा के तीन साल बाद मुख्यमंत्री ने शिलान्यास तो कर दिया लेकिन काम नहीं हो रहा है। मुख्यमंत्री बताएं कि महंगाई, गरीबी, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, खाद की किल्लत जैसी समस्याओं पर बुल्डोजर कब चलेगा।