फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The basis of culture creation:kshama sharma

संस्कृति रचना का आधार: क्षमा

Fri, 02 Dec 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Fri, 02 Dec 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
The basis of culture creation:kshama sharma
पुस्तक मेला
घर के रहन-सहन की संस्कृति को अपनी रचना का आधार बनाया जा सकता है। भारतीय  समाज खासकर पूर्वांचल का वह क्षेत्र जो आजमगढ़ के नाम से जाना जाता है, किस्साओं का क्षेत्र है। इन्हीं स्रोतों को आधार में रखकर सृजन को साकार किया जा सकता है। ये बातें दिल्ली से 15वें पुस्तक मेले में हिस्सा लेने आई प्रख्यात कथाकार और स्तंभकार क्षमा शर्मा ने शिब्ली नेशनल पीजी कालेज के सभागार में आयोजित  'कहानी से चित्र और चित्र से कहानी लेखन' कार्यशाला और 'कथा और साहित्य' विषयक गोष्ठी में कहीं। गोष्ठी में दूर-दूर से आए विद्वानों ने कथा और साहित्य विषय पर अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन


गोष्ठी में काशी विद्यापीठ के ललित कला विभाग की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर मंजुला चतुुर्वेदी ने कहा कि चित्रकला मनुष्य की प्राचीनतम अभिव्यक्ति का स्वरूप और माध्यम है। प्रकृति के सौंदर्य को कला के माध्यम से बहुत सहज और सुंदर ढ़ंग से अभिव्यक्त किया जाता है। यह कार्यशाला साहित्य और कला के अंतर्संबंधों की समीक्षा और सृजन का विस्तार है। हम धरती की संतान हैं और उस प्रकृति के श्रोत हमारे जीवन का आधार है। ऐसे में विध्वंस के विरुद्ध हमें सृजन की यात्रा आरंभ करनी होगी।
विज्ञापन


शिब्ली एकेडमी के सीनियर फेलो मौलाना उमेर सिद्दीक नदवी ने कहा कि हम बचपन में बाल साहित्य पढ़कर साहित्य की राह पर चले। खिलौना, बूढ़ी काकी, ईदगाह जैसी कहानियों के संस्कार से ही हमारे साहित्य की समझ विकसित हुई। आज बाजार ने हमसे हमारे साहित्य को दूर किया है। संचालन करते हुए मेले के समन्वयक राजीव रंजन ने कहा कि नेशनल बुक ट्रस्ट की पहल पर विद्वानों का साक्षात्कार साहित्य को आमजन तक पहुंचाने का नया प्रयोग है। शनिवार को मेले में विद्यार्थियों के लिए पुस्तक समीक्षा होगी। इसकी थीम संस्कृति का साहित्य जैसे गोदान, पूस की रात जैसी कृतियां विमर्श का आधार होंगी। इस मौके पर उपकृषि निदेशक डा. आरके मौर्य, राजीव पांडेय, लवकुश सिंह, एजाज, एहसान, परवेज, बनवारी लाल जालान, अबू मोहम्मद आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुस्तक मेले में शुक्रवार को 'कहानी से चित्र और चित्र से कहानी लेखन' विषय पर कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला का संयोजन राष्ट्रीय बाल साहित्य केंद्र नई दिल्ली के संपादक द्विजेंद्र कुमार ने किया। कार्यशाला में चार सौ से अधिक बच्चों ने भागीदारी की। इसमें बच्चों से आपबीती और यात्रा वृतांत लिखने के लिए कहा गया। जिन बच्चों ने चित्रकला में रूचि प्रकट की, उन्हें एक कहानी के आधार पर चित्र बनाने के लिए कहा गया। द्विजेंद्र कुमार ने कहा कि कार्यशाला में बच्चों द्वारा लिखी गई मौलिक रचना को नेशनल बुक ट्रस्ट द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका पाठक मंत्र बुलेटिन में प्रकाशित किया जाएगा। कार्यशाला में प्रतिभागियों को 10 हजार रुपये की किताबें उनकी पसंद के अनुसार वितरित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed