{"_id":"6150b2cc8ebc3eb5dc29bc66","slug":"the-bandits-shot-the-teacher-the-situation-was-serious-azamgarh-news-vns613898797","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़: जमीन विवाद में स्कूल से लौट रही शिक्षिका को पट्टीदारों ने मारी गोली, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़: जमीन विवाद में स्कूल से लौट रही शिक्षिका को पट्टीदारों ने मारी गोली, हालत गंभीर
Mon, 27 Sep 2021 12:11 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
demo pic
आजमगढ़ जिले की जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के केशवपुर गांव के पास पट्टीदारों ने एक शिक्षिका को गोली मार दी। गोली शिक्षिका के गले मे लगी है। उसे जिला अस्पताल भेज कर भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
केशवपुर गांव निवासी अनामिका यादव(21) पुत्री राजेश यादव प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका है। रोज की तरह रविवार की शाम वह कोचिंग पढ़ा कर घर लौट रही थी। गॉव के पास ही पट्टीदारों ने भूमि विवाद को को लेकर उसपर फायर कर दिया।
विज्ञापन
गोली अनामिका के गले मे लगी और वो लहूलुहान होकर गिर गई। आनन-फानन उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहा से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन