फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The audience became emotional watching the dialogue between Dasharatha and Kaikeyi, and Ramas departure for the forest.

Azamgarh News: दशरथ-कैकेयी संवाद और राम वन गमन देख भावुक हुए दर्शक

Tue, 27 Oct 2026 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
The audience became emotional watching the dialogue between Dasharatha and Kaikeyi, and Ramas departure for the forest.
बहादुरपुर गांव में चल रही रामलीला के चौथे दिन दशरथ-कैकेयी संवाद, राम वन गमन और केवट संवाद का भावपूर्ण मंचन किया गया। राजा दशरथ की विवशता और राम के त्याग के दृश्यों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन

राम के राजतिलक की तैयारियों के बीच मंथरा के बहकावे में आकर कैकेयी ने भरत के लिए राजगद्दी और राम के लिए 14 वर्ष का वनवास मांग लिया। वचनबद्ध राजा दशरथ के सामने धर्मसंकट खड़ा हो गया। राम के वनवास की खबर सुनते ही अयोध्या में शोक छा गया।
विज्ञापन

राम को रोकने के लिए प्रजाजन भी उनके साथ वन जाने को तैयार हो गए, लेकिन राम ने सबको समझाकर वापस भेज दिया। पिता के वचन की मर्यादा निभाते हुए राम ने सीता और लक्ष्मण के साथ वन की ओर प्रस्थान किया। इस दृश्य ने दर्शकों को भावुक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद गंगा तट पर केवट संवाद का मनोहारी मंचन हुआ। केवट ने प्रभु राम के चरण धोने के बाद ही उन्हें नाव पर बैठाने की बात कही। राम की अनुमति मिलते ही उसने श्रद्धापूर्वक उनके चरण पखारे और सीता-लक्ष्मण सहित उन्हें गंगा पार कराया। केवट की भक्ति और राम के सहज व्यवहार ने दर्शकों का मन मोह लिया।

मंचन में अमित सिंह, अनुज पंडित, शिवम मौर्य, ऋषभ यादव, गगन राय, सोनू गुप्ता, आशीष तिवारी, दिनकर राय, सतीश राम, अंस राय, राहुल यादव, सुरेंद्र राय और विजय राय सहित अन्य कलाकारों ने प्रभावशाली अभिनय किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed