{"_id":"26689e3333893d21bca3cb9698b93801","slug":"the-attacks-on-democratic-progressive-forces-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रगतिशील जनवादी शक्तियों पर हो रहे हमले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रगतिशील जनवादी शक्तियों पर हो रहे हमले
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sat, 23 Jan 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वामपंथी संगठनों और अंबेडकर वादी संगठनों ने शनिवार को रिक्शा स्टैंड पर धरना देकर विरोध स्वरूप जुलूस निकाला। कहा कि देश की प्रगतिशील जनवादी शक्तियों पर लगातार हमला हो रहा है। हैदराबाद विश्वविद्यालय में दलित शोध छात्र की आत्महत्या उसी की नवीन कड़ी है।
इससे पहले वामपंथी दलों ने घटनाओं के विरोध मेें रिक्शा स्टैंड से जुलूस निकाला। जुलूस मेहता पार्क, एसपी आफिस नेहरू हाल होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची। यहां पर श्रद्धांजलि सभा और प्रतिवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सच्चिदानंद राय ने कहा कि साम्राज्यवादी पूंजीवादी व्यवस्था को देश की गरीब जनता पर मोदी सरकार थोपने पर लगी है।
जयप्रकाश नारायण राय ने कहा कि मोदी सरकार में बैठे मंत्री, सांसद और संघ के लोग मजदूरों, किसानों, अल्पसंख्यकों, दलितों और महिलाओं पर राष्ट्रवाद और संस्कृति के नाम पर हमले कर रहे हैं। सामाजिक ताना बाना, गंगा जमुनी तहजीब को तेजी से छिन्न भिन्न किया जा रहा है।
विज्ञापन
कहा कि महिलाओं के वेषभूषा में पुलिसिया पहरा बैठाया जा रहा है। हैदराबाद विश्वविद्यालय में शोध छात्र रोहित के सुसाइट नोट की पंक्तियां दिल को झकझोरने वाली हैं। रोहित की आत्महत्या की घटना साधारण नहीं है। कहा कि रोहित को आत्महत्या के लिए विवश करने वाले सभी जिम्मेदारों को तत्काल मंत्री मंडल से हटाने और कुलपति को बर्खास्त किया जाए।
साथ ही इन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाए। संचालन डाक्टर रविंद्र राय ने किया। इस दौरान इम्तेयाज बेग, रामदवर राम, श्रीकांत सिंह, अनिल कुमार राय, महताब आलम, ज्वाला प्रसाद, हरिगेन राम, जितेंद्र पांडेय, अशोक राय आदि मौजूद रहे।