फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The atmosphere became heated during the procession.

Azamgarh News: शोभायात्रा के दौरान माहौल हुआ गर्म

Mon, 22 Jan 2024 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
The atmosphere became heated during the procession.
आजमगढ़। जहानागंज कस्बा में सोमवार को श्रीराम प्राण प्रतिष्ठता की खुशी में भव्य शोभायात्रा निकाली गई थी। इसी दौरान शोभायात्रा में शामिल कुछ वाहन एक मुस्लिम बस्ती की ओर मुड़े। ऐसा करने से एक व्यक्ति ने मना कर दिया। इसे लेकर कुछ देर के लिए मौके पर हंगामे की स्थिति पैदा हो गई। कुछ लोग लाठी डंडे भी निकाल लिये लेकिन पुलिस व प्रशासनिक अमले की सतर्कता से कोई बड़ा बवाल नहीं हुआ और शांतिपूर्ण माहौल में शोभायात्रा आगे बढ़ गई।
विज्ञापन

सोमवार को जहानागंज कस्बा में भव्य शोभायात्रा निकाली गई थी। इसमें दर्जनों वाहनों के साथ ही हजारों की संख्या में लोग शामिल थे। बगइचा मुस्लिम बस्ती के पास शोभायात्रा पहुंची तो कुछ वाहन घुमाने के लिए बस्ती की तरफ चले गए। इस पर एक व्यक्ति ने उन्हें उधर शोभायात्रा के वाहन को ले जाने से मना कर दिया।
विज्ञापन

इसे लेकर मौके पर माहौल कुछ गर्म हो गया। कहासुनी के बीच लाठी-डंडे भी निकल आए और विवाद की स्थिति बनने लगी। समय रहते ही पुलिस व प्रशासनिक अमले ने सतर्कता दिखाई और बस्ती की तरफ गए वाहनों को वापस कराकर मामला शांत करा दिया। इसके बाद शांतिपूर्ण माहौल में शोभा यात्रा अपने निर्धारित रास्तों से आगे बढ़ गई। मौके पर आधे घंटे तक विवाद की स्थिति बनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहानागंज थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि मामूली सा विवाद हुआ था। इसे तत्काल शांत करा दिया गया। किसी भी तरफ से लाठी-डंडा नहीं निकाला गया था। शोभायात्रा में शामिल झंडे का डंडा ही भीड़ में दिख रहा है। शांतिपूर्ण तरीके से शोभायात्रा का कार्यक्रम संचालित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed