फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The art of Mejwan will be seen again at Lakme Fashion Week

लैक्मे फैशन वीक में फिर दिखेगी मेजवां की कला

Tue, 20 Oct 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
The art of Mejwan will be seen again at Lakme Fashion Week
मुंबई में गतवर्ष आयोजित मिजवां शो में कैट वाक करती फिल्म अभिनेतत्री शबाना आजमी सहित शामिल फिल्म? - फोटो : AZAMGARH
मेजवां। एक बार फिर मुंबई में जनपद के फूलपुर तहसील के मेजवां गांव की महिलाओं ने अपने चिकनकारी हुनर का जलवा बिखेरने का मौका मिलेगा। 21 अक्टूबर से शुरू हो रहे लैक्मे फैशन वीक उर्दू के मशहूर शायर कैफी आजमी के पैतृक गांव मेजवां को समर्पित रहेगा। मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा एक लघु पिक्चर के जरिए फैशन वीक की ओपनिंग कराएंगे। इस फिल्म में मेजवां की संयोगिता और रेनू को पूरी दुनिया के लोग देख सकेंगे। इसके पहले वर्ष 2011 में लैक्मे फैशन वीक के दौरान मेजवां गांव का लहंगा पहनकर अभिनेत्री लीसा हैडल और अन्य माडलों ने रैंप पर कैटवॉक किया था।
विज्ञापन

मेजवां गांव में कैफी आजमी द्वारा स्थापित सामाजिक संस्था मिजवां वेलफ़ेयर सोसायटी से संचालित कैफी आजमी चिकनकारी सेंटर की महिला कारीगरों की ओर से चिकनकारी का काम किया जाता है। इन परिधानों को मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है। वर्ष 1993 में स्थापित मिजवां वेलफेयर सोसाइटी का मुख्य उद्देश्य गरीब महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। संस्था द्वारा खास तौर से चिकनकारी का कार्य कराया जाता है। सबसे पहले वर्ष 2009 में मिजवां सोनेट्स इन फैब्रिक के नाम से मुंबई में मिजवां की चिकनकारी पर फैशन शो किया गया था। इसके बाद दूसरा 2011, तीसरा 2012, चौथा 2013, पांचवां 2014, छठा 2017, सातवां 2018 में मुम्बई में किया गया। वर्ष 2017 में अमेरिका के न्यूयार्क सिटी में मिजवां के नाम फैशन शो किया गया। वर्ष 2011 में भी मुंबई में लैक्मे फैशन वीक के रूप में फैशन शो किया गया, जो देश दुनिया मे चर्चा का विषय बना रहा। मिजवां वेलफेयर सोसाइटी के प्रबन्धक आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि शबाना आजमी को महिलाओं को सशक्त बनाने की चिंता हमेशा सताती है। यही वजह है की समय-समय पर फैशन शो का आयोजन किया जाता है। मेजवा गांव की महिलाओं द्वारा निर्मित लहंगा देश की आर्थिक नगरी मुम्बई में लोगों की आंखों का तारा बन गया है। मुंबई में होने वाला लैक्मे फैशन वीक को मिजवां वेलफ़ेयर सोसायटी सपोर्ट करेगी। इसमे आने वाला डोनेशन मिजवां वेलफ़ेयर सोसायटी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed