{"_id":"f4a2f94babe852c42de460a0f3d67186","slug":"the-arrest-of-the-accused-put-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगाया जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगाया जाम
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sat, 28 Feb 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतरौलिया थाना क्षेत्र के भीलमपुर छपरा गांव निवासी सपा नेता तथा पेशे से ठेकेदार शैलेन्द्र सिंह की हत्या में शामिल आरोपियों को पुलिस पांचवें दिन भी नहीं गिरफ्तार कर सकी।
घटना का खुलासा और आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज गांव के लोग शुक्रवार को एक बार फिर से सड़क पर उतर पड़े। उन्होंने बूढ़नपुर चौक पर जाम लगा दिया।
मौके पर पहुंचे एसडीएम बूढ़नपुर को भीड़ ने ज्ञापन सौंपा, इसमें मामले की जांच सीबीआई से कराने, साथ ही 15 मार्च तक खुलासा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह आठ बजे भीलमपुर छपरा गांव सहित आसपास के गांव के लोग बूढ़नपुर चौक पहुंचे। हत्या में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए उन्होंने जाम लगा दिए।
जाम से फैजाबाद, अहरौला, अतरैठ और जिला मुख्यालय मार्ग बाधित हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। जाम की सूचना पर कई थाने की पुलिस भी पहुंच गई।
सीओ बूढ़नपुर एमए सिद्दीकी ने जाम खुलवाने का प्रयास किए। लेकिन प्रदर्शनकारियों ने उनकी नहीं सुनी। बाद में पहुंचे एसडीएम बूढ़नपुर अमृतलाल बिंद के आश्वासन पर तीन घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।
इस दौरान लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर सीबीआई जांच की मांग की। इस मौके पर रणविजय चौहान, बृजेश सिंह, रमाशंकर सिंह, कमला सिंह, ठाकुर प्रसाद सिंह, रणजीत सिंह, आनंद गुप्ता, नवीन सिंह, आगम सिंह आदि लोग मौजूद थे।
भाजपा नेता जयनाथ सिंह ने कहा कि पुलिस सत्ता के दबाव में मामले का खुलासा नहीं करना चाहती। वहीं पूर्व चेयरमैन विजय प्रकाश सिंह ने कहा कि शैलेंद्र की हत्या राजनैतिक और दुश्मनों की सोची समझी साजिश है।
यदि घटना का शीघ्र पर्दाफाश नहीं हुआ तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा। मालूम हो कि शैलेंद्र सिंह 22 फरवरी की सुबह कप्तानगंज थाने के समदीपुर भरौली गेट के पास साइट देख रहे थे।
तभी बाइक सवार बदमाशों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। अभी तक गिरफ्तारी न होने पर लोग नाराज हैं।