फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The accused found on remand recovered the gun

रिमांड पर मिले अभियुक्त ने बरामद कराया तमंचा

Wed, 08 Jul 2020 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
The accused found on remand recovered the gun
आजमगढ़। देवगांव कोतवाली क्षेत्र में पुलिस टीम पर फायर कर फरार हुए बदमाश विशाल सिंह पुत्र फेकन सिंह निवासी नवरसिया थाना मेंहनाजपुर मंगलवार को पुलिस रिमांड पर मिला था। इस दौरान पुलिस ने उसकी निशानदेही पर पुलिस टीम पर जिस तमंचे से फायर किया गया था उसे बरामद करवाया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार विशाल सिंह शातिर किस्म का अपराधी है। उस पर विभिन्न थानों में 9 मुकदमें पंजीकृत है। कुछ दिनों पूर्व देवगांव केेतवाली क्षेत्र में पुलिस टीम पर फायर कर वह फरार हो गया था। बाद में न्यायालय में समर्पण कर दिया था। जिसे रिमांड पर लेने के लिए पुलिस ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। न्यायालय से रिमांड पर मिलने पर मंगलवार को पुलिस उसे न्यायिक अभिरक्षा में लेकर पुलिस टीम पर फायर करने वाले असलहे की बरामदगी के लिए उसके गांव पहुंची। विशाल की निशानदेही पर दो नाला पुल ब्रह्मस्थान के पास से एक गड्ढे में छिपा कर रखे गए तमंचा के साथ ही दो जिंदा कारतूस भी पुलिस ने बरामद किया। पूछताछ में उसने बताया कि 2015 से वह अपराध की दुनिया में सक्रिय है। पहली लूट की घटना को उसने गाजीपुर जनपद के बहरियाबाद थाना क्षेत्र में अंजाम दिया था। इसके बाद से वह गाजीपुर व आजमगढ़ जिले के विभिन्न थानों में लूट, चोरी, जानलेवा हमले के कई घटनाओं को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed