फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The accused arrested for selling weapons imported from Bihar

Azamgarh News: बिहार से मंगाकर बेचता था हथियार, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 25 Jan 2026 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
The accused arrested for selling weapons imported from Bihar
आजमगढ़। मेंहनगर थाने की पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पिस्टल, तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी ने बिहार से हथियार मंगाकर बेचने की बात कबूली है।
विज्ञापन

मेंहनगर थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि शनिवार को उप निरीक्षक आदिल खान अपनी टीम के साथ वांछित आरोपियों की तलाश कर रहे थे। ग्राम देवईत में मौजूद पुलिसकर्मियों से अपराध के संबंध में बातचीत के दौरान सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध हथियारों के साथ मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम ने गद्दीपुर रोड, ग्राम अहियाई की ओर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर एक व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, जिसे तत्परता से पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम राम रतन यादव निवासी ग्राम गद्दीपुर, थाना मेंहनगर बताया। तलाशी के दौरान उसके झोले से एक पिस्टल, कारतूस, एक तमंचा आरोपियों को हथियारों के संबंध में कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में उसने बिहार से हथियार मंगाकर बेचने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed