फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Thanks sent to PM Modi with a postcard

पीएम मोदी को पोस्टकार्ड से भेजा धन्यवाद

Thu, 07 Oct 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Thanks sent to PM Modi with a postcard
कोरोना महामारी से बचाव के लिए किए उपायों व विभिन्न जनकल्याकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा नगर कमेटी की ओर से बृहस्पतिवार को हरबंशपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया जहां नगर मंडल के बूथ संख्या 208, 209 व 210 के सदस्य एवं कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी पोस्टकार्ड के माध्यम से धन्यवाद भेजा। मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा अखिलेश कुमार मिश्र ‘गुड्डू’ ने कहा कि प्रधानमंत्री के द्वारा कोविड 19 के विश्वव्यापी महामारी मे पूरे देश में लोगों को मुफ्त राशन, मुक्त टीकाकरण, उज्ज्वला गैस योजना, आवास योजना के तहत करोड़ों लोगों को आवास व जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ देने के लिए पोस्टकार्ड के माध्यम से धन्यवाद भेजा है। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल सेक्टर संयोजक संतोष चौहान, नगर महामंत्री धर्मवीर चौहान, अनुसूचित मोर्चा नगर अध्यक्ष रवि सोनकर, नीरज सिंह आदि बूथ अध्यक्ष, कार्यकर्ता व लाभार्थी मौजूद रहे। विधानसभा लालगंज के भारतीय जनता पार्टी मंडल लालगंज के सोफीपुर गांव में बूथ संख्या 204-05 पर भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषि कांत राय ने लोगों द्वारा लिखे गये धन्यवाद पोस्टकार्ड के लिए आभार जताया और सरकार की योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी। इस मौके पर जिला महामंत्री सीता चौहान, सुनील सिंह डब्बू, पंकज राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed