फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   TGT exam will be held in two shifts on 7th and 8th August

सात व आठ अगस्त को दो पालियों में होगी टीजीटी परीक्षा

Mon, 02 Aug 2021 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
TGT exam will be held in two shifts on 7th and 8th August
आजमगढ़। प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक अर्थात टीजीटी परीक्षा के केंद्रों का एलान हो गया है। टीजीटी परीक्षा सात व आठ अगस्त को होगी। जिले में 25 केंद्र बनाए गए हैं। दो पालियों में अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। शासन के निर्देश पर डीएम राजेश ने एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह को परीक्षा प्रभारी बनाया है।डीएम राजेश कुमार ने बताया कि टीजीटी की परीक्षा दो दिन चलेगी। पहले दिन व दूसरे दिन क्रमश: दो दो पाली होगी। पहली पाली का समय सुबह साढ़े नौ बजे से 11.30 बजे तक है। दूसरी पाली का समय ढाई बजे से साढ़े चार बजे तक रहेगा। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि सात अगस्त को प्रथम पाली में 09.30 बजे से 11.30 बजे तक निर्धारित 25 परीक्षा केंद्रों पर होगी। वहीं द्वितीय पाली दिन में 02.30 बजे से 04.30 बजे तक निर्धारित 10 परीक्षा केंद्रों पर होगी। बताया कि इसी प्रकार आठ अगस्त को प्रथम पाली में 09.30 बजे से 11.30 बजे तक निर्धारित 17 परीक्षा केंद्रों पर तथा द्वितीय पाली 02.30 बजे से 04.30 बजे तक निर्धारित 14 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई है। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, प्रति 2-3 परीक्षा केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं एक पर्यवेक्षक तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed