{"_id":"5e16168e8ebc3e87c9333050","slug":"tet-one-student-caught-cheating-resticated-azamgarh-news-vns504121857","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीईटी परीक्षा: नकल करते पकड़ी गई एक छात्रा, हुई रेस्टीकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीईटी परीक्षा: नकल करते पकड़ी गई एक छात्रा, हुई रेस्टीकेट
विज्ञापन
डीएवी पीजी कालेज में टीईटी परीक्षा के लिये आये अभ्यर्थी सिटिंग लिस्ट को देखते।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा बुधवार को जिले में सुबह की पाली में 74 व शाम में 33 केंद्रों पर आयोजित की गई। सुबह की पाली में एक नकलची भी पकड़ा गया। जिसे रेस्टीकेट कर दिया गया। नकल विहीन परीक्षा कराने को हर केंद्र पर एक प्रशासन व एक शिक्षा विभाग के मजिस्ट्रेट तैनात थे तो वहीं डीएम-एसपी समेत अन्य आलाधिकारी भी लगातार चक्रमण कर परीक्षा केंद्रों पर नजर रखे हुए थे।
सुबह के पाली की परीक्षा 10 बजे से 12.30 बजे तक हुई। परीक्षा शुरू होने के पूर्व ही केंद्रों पर अभ्यर्थियों का जमावड़ा हो गया था। हर केंद्र के बाहर जाम के झाम की स्थिति देखने को मिली। सुबह की पाली में कुल 36910 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। जिसमें 34494 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। वहीं 2416 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। सुबह की पाली में गदनपुर इच्छनपट्टी स्थित गुजराती देवी इंटर कालेज पर एक परीक्षार्थी नकल करते पकड़ा गया। जिसे रेस्टीकेट कर दिया गया। पहले पाली की परीक्षा समाप्त होते ही एक बार फिर सड़कों पर जाम का झाम नजर आने लगा। सुबह की पाली में प्राथमिक स्तर की परीक्षा आयोजित थी। दूसरी पाली की परीक्षा 2.30 बजे से 5 बजे तक हुई। दूसरी पाली की परीक्षा के लिए कुल 33 केंद्र बनाये गये थे। दूसरी पाली में कुल 16238 अभ्यर्थी पंजीकृत थे।जिसमें 15134 अभ्यर्थी उपस्थित रहे और 1104 ने परीक्षा छोड़ दी। नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने को लेकर पूरा प्रशासनिक अमला लगा हुआ था। परीक्षा केंद्रों पर जहां मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण का प्रवेश पूरी तरह से वर्जित था। वहीं हर केंद्र पर एक जिला प्रशासन की तरफ से तो एक शिक्षा विभाग की तरफ से मजिस्ट्रेट की तैनाती थी। वहीं सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट भी तैनात किये गये थे।
परेशान हुए मोबाइल लेकर पहुंचे अभ्यर्थी
आजमगढ़। टेट परीक्षा में मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रानिक डिवाइस पर पूर्ण प्रतिबंध था। इसके बाद भी कई परीक्षार्थी मोबाइल लेकर पहुंचे थे। जिन्हें परीक्षा केंद्र के बाहर अपने मोबाइल को रखने के लिए काफी जहमत उठानी पड़ी। कुछ ने अपने साथ लाये गये बैग आदि में ही मोबाइल को रख कर जमा कर दिया तो वहीं कुछ अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र के आसपास स्थित दुकानों व घरों पर लोगों से मोबाइल रखने की अपील करते देखे गये।
विज्ञापन
हर केंद्र के बाहर लगा रहा जाम
आजमगढ़। टेट परीक्षा के चलते हर परीक्षा केंद्र व आसपास के बाजारों में जाम के झाम की स्थिति देखने को मिली। शहर में परीक्षा केंद्र ज्यादा थे, जिसके चलते शहर की सड़के भी दिन भर जाम के झाम में फंसी रही। कई रास्तों पर तो लंबा जाम लग गया था, जिसके चलते अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर पहुंचने में भी दिक्कत उठानी पड़ी।
रोडवेज पर उमड़ा दिखा रेला
आजमगढ़। परीक्षा समाप्त होने के बाद घरों को वापस जाने के लिए बहुत से अभ्यर्थी रोडवेज पर पहुंच गये। जिसके चलते रोडवेज पर ही गहमा-गहमी की स्थिति देखने को मिली। ज्यादातर परीक्षार्थी स्वयं के साधनो से ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे थे, जिसके चलते रोडवेज पर कुछ ज्यादा दबाव नहीं देखने को मिला।

राजकीय बालिका इंटर कालेज में टीईटी परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी।- फोटो : AZAMGARH