{"_id":"6a495abe461784d5540b6385","slug":"tet-evs-and-mathematics-test-candidates-on-the-third-day-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-153022-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीईटी : तीसरे दिन ईवीएस और गणित ने ली अभ्यर्थियों की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीईटी : तीसरे दिन ईवीएस और गणित ने ली अभ्यर्थियों की परीक्षा
विज्ञापन
राजकीय बालिका इंटर कालेज से टीईटी परीक्षा देकर निकलते परीक्षार्थी। संवाद
- फोटो : 1
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित तीसरे दिन शनिवार को जिले के 14 केंद्रों पर उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित हुई।
जिले में पंजीकृत कुल 6432 में से 5982 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। वहीं 450 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा में अभ्यर्थियों के साथ बड़ी संख्या में परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक भी शामिल हुए। 45 से 55 वर्ष की उम्र वाले कई शिक्षक परीक्षा कक्ष में अभ्यर्थी के रूप में अपनी योग्यता साबित करने के लिए सवालों के जवाब देते नजर आए।
परीक्षा देकर निकले शिक्षकों ने बताया कि यूपीटीईटी के प्राथमिक स्तर की परीक्षा में बाल विकास एवं शिक्षण विधि, गणित, विज्ञान, हिंदी और अंग्रेजी सहित कई विषयों से जुड़े प्रश्न पूछे गए। विद्यालय में शिक्षक अपने निर्धारित विषय पढ़ाते हैं, जबकि इस परीक्षा में कई विषयों की तैयारी के साथ बैठना पड़ा।
शिक्षकों ने इसे अनावश्यक बताते हुए कहा कि सरकार केवल परेशान करने के लिए यह परीक्षा करा रही है। गणित और ईवीएस के कुछ प्रश्नों ने परीक्षा ली।
एडीएम वित्त एवं राजस्व गंभीर सिंह ने बताया कि जनपद में यूपी टीईटी की परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई है। इसमें तीन दिन में 29828 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। लेकिन, परीक्षा से 3222 परीक्षार्थियों ने किनारा किया।