{"_id":"59e3a6eb4f1c1b9f678b5e0e","slug":"tet-caught-munna-bhai","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीईटीः पकड़ा गया मुन्ना भाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीईटीः पकड़ा गया मुन्ना भाई
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Sun, 15 Oct 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
राजकीय बालिका इंटर कालेज में टीईटी देते अभ्यर्थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षक पात्रता परीक्षा रविवार को जिले में सकुशल संपन्न हो गई। श्री दुर्गा जी पीजी कालेज चंडेश्वर में एक मुन्नाभाई पकड़ा गया। शेष सभी केंद्रों पर परीक्षा शांति से निपटा ली गई। परीक्षा संपन्न होने के बाद सभी कापियों को कड़ी सुरक्षा के बीच जिला कोषागार में जमा कर दिया गया।
परीक्षार्थियों की भीड़ के कारण लोगों का जाम का भी सामना करना पड़ा। प्रथम पाली की परीक्षा प्राथमिक विद्यालयों के लिए आयोजित की गई थी। जिसे सुबह 10 बजे से शुरू होना था। लेकिन समय से पूर्व ही परीक्षार्थी विद्यालयों को पहुंच गए थे। जिसके कारण विद्यालयों के आसपास जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। परीक्षा शुरू होते ही सेक्टर मजिस्ट्रेट कोषागार से पेपर लेकर निर्धारित केंद्रों पर पहुंचे। जहां उसकी वीडियोग्राफी के बीच सील खोली गई और वितरित की गई। पहली पाली में प्राथमिक विद्यालयों के लिए आयोजित परीक्षा में कुल 9908 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। लेकिन 2651 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी और 7257 परीक्षार्थी शामिल हुए। इसके लिए जिले में 20 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। दोपहर साढ़े 12 बजे परीक्षा छूटते ही शहर जाम लग गया। दूसरी पाली में 17 हजार 126 पंजीकृत थे जिसमें दो हजार पांच सौ 49 अनुपस्थित थे।
परीक्षा के दौरान पूरे समय प्रशासन द्वारा तैनात किए गए सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट सेंटरों का चक्रमण करते रहे। वहीं दूसरी पाली में जूनियर स्तर की शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित हुई। जिसके लिए कुल 35 परीक्षा केंद्र बने थे। हर केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन
जिसमें कुल 17126 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। परीक्षा के दौरान जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने भी कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। वहीं दुर्गाजी पीजी कालेज चंडेश्वर में शिक्षक पात्रता परीक्षा की दूसरी पाली में जोनल मजिस्ट्रेट एसडीएम फूलुपर दिनेश गुप्ता ने एक परीक्षार्थी को संदेह के आधार पर पकड़ा। संदेह होने पर उन्होंने उक्त युवक से आईडी मांगी लेकिन वह नहीं दिखा सका। पकड़ा गया युवक मेंहनगर थाना क्षेत्र के मौली बछवल गांव निवासी यदुवीर सिंह पुत्र अमला सिंह है। जो लखनऊ के 48 राजीव गांधी पुरम निवासी अभिषेक कुमार पुत्र ब्रह्मदेव के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। पकड़े गए मुन्नाभाई को पुलिस के हवाले कर दिया गया। परीक्षा के नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी प्रशासन लवकुश त्रिपाठी ने बताया कि कालेज के प्राचार्य फूलचंद्र सिंह द्वारा सिधारी थाने में पकड़े गए युवक के खिलाफ तहरीर दी गई है।
वहीं परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा काफी पहले से तैयारियां की गई थी। जिसके तहत सभी परीक्षा केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई थी। साथ ही छह सेंटरों पर अलग से एक और सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। इसके साथ ही पर्यवेक्षक और जोनल मजिस्ट्रेट की भी तैनाती गई थी। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने भी कई परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया।