फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Termination of sugarcane officer in extortion, show cause notice to chief sugarcane officer

धन उगाही में गन्ना अधिकारी की सेवा समाप्त

Thu, 12 Dec 2019 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
Termination of sugarcane officer in extortion, show cause notice to chief sugarcane officer
आजमगढ़। द किसान सहकारी चीनी मिल्स सठियांव में तौल लिपिक से धन उगाही करने के आरोप में संविदा पर तैनात गन्ना अधिकारी को कार्यमुक्त कर दिया गया है। प्रकरण में मुख्य गन्नाधिकारी की भूमिका संदिग्ध मिलने पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी की गई है। जांच की जिम्मेदारी एडीएम वित्त एवं राजस्व को सौपी गई है।
विज्ञापन

गत दिनों सोशल मीडिया पर एक आडियो क्लीप वायरल हुआ था। इसमें तौल लिपिक से धन उगाही की पुष्टी हो रही थी। डीएम एनपी सिंह ने इसका कड़ा संज्ञान लिया। संविदा पर तैनात गन्ना अधिकारी प्रमोद कुमार सिंह की ओर से तौल लिपिक आनन्द त्रिपाठी से अवैध धन की मांग करने की पुष्टी होने पर प्रमोद कुमार सिंह की संविदा समाप्त करते हुए कार्यमुक्त कर दिया गया है। आडियो क्लीप में मुख्य गन्ना अधिकारी की भी आवाज होने पर इनकी भी भूमिक संदिग्ध प्रतीत हो रही है। इस स्थिति में मुख्य गन्ना अधिकारी को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उक्त आडियो क्लिप में संबंधित तौल लिपिक की डियूटी इस गन्ना पेराई सत्र में नहीं लगाई गई है। भविष्य के लिए भी उसकी डियूटी न लगाए जाने का निर्देश दिया गया है। प्रकरण की जांच की जिम्मेदारी एडीएम वित्त एवं राजस्व को सौंपी गई है। डीएम ने कहा कि दोषी पाए जाने पर मुख्य गन्ना अधिकारी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed