फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Tension in village after damaged of Ambedkar statue in azamgarh

आजमगढ़: आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने पर गांव में तनाव, मौके पर मौजूद पुलिस बल

Sat, 10 Apr 2021 04:29 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 10 Apr 2021 04:29 PM IST
सार

अराजकतत्वों ने तोड़ी बाबा साहब की प्रतिमा, ग्रामीणों के आक्रोषित होने पर पुलिस बल पहुंचा। अराजकतत्वों पर कार्रवाई व टूटी प्रतिमा की मरम्मत कराए जाने के आश्वासन पर लोग शांत हुए।

विज्ञापन
Tension in village after damaged of Ambedkar statue in azamgarh
मौके पर मौजूद पुलिस और स्थानीय लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ कस्बे में स्थापित बाबा साहब भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा को शुक्रवार की रात अराजकतत्वों ने तोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। शनिवार की सुबह लोगों की नजर टूटी प्रतिमा पर गई तो वे आक्रोशित हो उठे। कुछ ही देर में काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई।

विज्ञापन


जानकारी होते ही जीयनपुर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझा कर शांत कराया। अराजकतत्वों पर कार्रवाई व टूटी प्रतिमा की मरम्मत कराए जाने के आश्वासन पर लोग शांत हुए।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, अजमतगढ़ कस्बा में बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित है। शुक्रवार की रात प्रतिमा के पास स्थित चबूतरा को ठीक कराया जा रहा था। जिसके चलते एक तरफ का मार्ग बैरिकेडिंग कर बंद किया था। इसी दौरान कुछ लोग नशे में धुत्त होकर पहुंचे और रास्ता बंद होने का विरोध किया। कहासुनी होने पर मरम्मत का कार्य कर रहे मिस्त्री व मजदूर काम बंद कर घर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद विरोध व कहासुनी करने वाले ही कुछ और लोगों के साथ आए और बाबा साहब की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह इसकी जानकारी लोगों को हुई तो वे आक्रोशित हो उठे और मौके पर जुट कर विरोध करना शुरू कर दिया। स्थानीय निवासी दीपचंद, दुर्गावती, सागर व अजय ने जीयनपुर कोतवाली पुलिस को सूचना देने के साथ ही तहरीर भी दी।

जानकारी होते ही कोतवाल हिमेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दोषियों पर कार्रवाई व टूटी प्रतिमा को ठीक कराने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। सीसीटीवी फुटेज आदि निकाल कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed