फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ten arrested for spreading rumors of child theft

आजमगढ़ : बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की कार्रवाई, दस को भेजा जेल

Tue, 03 Sep 2019 11:27 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 03 Sep 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Ten arrested for spreading rumors of child theft
निजामाबाद क्षेत्र में अफवाह फैलाने के आरोप में गिरफ्तार लोग। - फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ जिले के सिधारी और निजामाबाद थाने की पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से बच्चा चोरी की अफवाह फैलाकर एक विक्षिप्त महिला और पुरुष को पीटने वाले दस लोगों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया है।
विज्ञापन


एसपी सिटी पंकज पांडेय के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में सिधारी थाने के छतवारा गांव निवासी वीरेंद्र यादव, बयासी गांव निवासी अब्दुल नियाज, जमदहा थाने के राहुल चतुर्वेदी और बयासी गांव निवासी रहमान अहमद हैं। एसपी सिटी ने बताया कि यह चारों लोग सोमवार की रात करीब दस बजे छतवारा मोड़ के पास बच्चा चोरी की अफवाह फैलाकर एक विक्षिप्त दिव्यांग को पीट रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस ने इनके खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक निजामाबाद दिनेश सिंह ने अपनी टीम के साथ मंगलवार को शाहपुर गांव के पास से निजामाबाद थाने के शाहपुर गांव निवासी शिवकुमार उर्फ बहिरा, रामबली, भुआल, रामफेर, कैलाश और टिल्ठू को गिरफ्तार किया। यह सभी बच्चा चोरी की अफवाह फैलाकर एक महिला को पीट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार इन सभी आरोपियों का पुलिस ने चालान कर दिया है। एसपी सिटी ने बताया कि बच्चा चोरी का मामला महज अफवाह है। कुछ असामाजिक तत्व ये अफवाह फैलाकर भय और दहशत का माहौल बना रहे हैं। ऐसे लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed