फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Tempo - bump in Scorpio , Death

टेंपो-स्कार्पियो में टक्कर, मौत

Sat, 27 Jun 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sat, 27 Jun 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
Tempo - bump in Scorpio , Death
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के वाजिदपुर बाजार में शनिवार की सुबह करीब नौ बजे खड़े टेंपो में टक्कर मारने के बाद स्कार्पियो चाय की दूकान में जाकर पलट गई। हादसे में टेंपो सवार बालिका की घटनास्थल ही मौत हो गई। जबकि दादी सहित चाय की दूकान में बैठे 10 लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


उधर, घटना से नाराज क्षेत्रीय लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। एसडीएम बूढऩपुर के आश्वासन देने के करीब तीन घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। जाम लगने से दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं। अंबेडकर नगर जिले के गौरा प्रतापपुर गांव निवासी अनारी देवी की कप्तानगंज थाने के वाजिदपुर गांव में मायका है। शनिवार की सुबह अनारी देवी टेंपो से पोती माधुरी (7) के साथ मायके आ रही थी।
विज्ञापन


वाजिदपुर बाजार में चालक टेंपो रोककर सवारी उतारने लगा। अभी दादी पोती सामान समेट ही रही थी कि पीछे से तेज गति से आ रहे स्कार्पियो ने आटो में टक्कर मार दिया। अनियंत्रित स्कार्पियो बगल में स्थित चाय की दूकान में घुसकर पलट गई। हादसे में माधुरी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दादी अनारी देवी (65), चाय की दूकान पर बैठे कप्तानगंज थाने के अलहनी गांव निवासी रामप्रसाद निषाद (50), आद्या निषाद (55) उसकी पुत्री अनिता (10), वाजिदपुर गांव निवासी रामासिंह (50), रमेश सिंह (40), शारदा देवी (60), नागेंद्र (27), राजीव (22) और अजय (32) घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 घटना के बाद अफरातफरी मच गई। मौका पाकर स्कार्पियो चालक वाहन छोड़कर भाग गया। सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया। डाक्टर ने अनारी देवी और रामप्रसाद की हालत गंभीर बताई है। मौके पर जुटे आसपास के लोग कप्तानगंज-अहरौला मुख्य मार्ग जामकर मुआवजे की मांग करने लगे। सड़क जाम होने की सूचना पर एसडीएम बूढऩपुर रामगोपाल सिंह चार थानों की फोर्स लेकर पहुंचे। लोगों से वार्ता कर सुबह साढ़े नौ बजे से लगा जाम करीब तीन घंटे बाद समाप्त करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed