फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Temperatures dropped by 13 degrees in six days, no respite from the humid heat

Azamgarh News: छह दिनों में गिरा 13 डिग्री पारा, उमस भरी गर्मी से राहत नहीं

Sat, 21 Jun 2025 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Temperatures dropped by 13 degrees in six days, no respite from the humid heat
आजमगढ़। छह दिनों में भले ही 13 डिग्री सेल्सियस तापमान नीचे आ गया हो, लेकिन लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। वहीं, बिजली कटौती भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सामान्य मौसम होने पर बिजली की निर्बाध आपूर्ति के अफसरों के दावे फेल नजर आ रहे हैं। लगभग छह घंटे तक बिजली की कटौती की जा रही है।
विज्ञापन

जिले में रविवार को अधिकतम तापमान 45 और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। छह दिनों में अधिकतम तापमान 13 और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस तक नीचे आया लेकिन अभी भी लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 26 और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस पर था। दिन भर धूप छांव का खेल चलता रहा। कई बार घने बादल आसमान में आए लोगों को लगा कि बारिश होगी लेकिन बिल बरसे ही बादल चले गए। धूप के कारण उसम बरकरार है। वहीं, बिजली कटौती में भी कोई सुधार नहीं हो रहा है। विभाग के अधिकारियों का कहना था कि गर्मी से बिजली की मांग बढ़ने से ओवरलोडिंग के कारण कटौती और ट्रिपिंग की समस्या आ रही है। मौसम नरमी आने से सब सही होगा। तापमान तो काफी नीचे आ गया लेकिन बिजली आपूर्ति में काई सुधार नहीं हो सका है। बिंद्राबाजार, बरदह, तरवां, अहरौला, फरिहा अंबारी, बूढ़नपुर, मेंहनगर आदि क्षेत्रों में 18 में से लगभग 12 घंटा ही बिजली मिल पा रही हैं। दिन और रात मिलाकर रोस्टिंग के बाद करीब छह घंटे की और कटौती की जा रही है। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

तारीख- तापमान न्यून. अधि.
15 जून- 32- 45
16 जून- 30- 37
17 जून- 27- 36
18 जून- 26- 35
19 जून- 25- 33
20 जून- 26- 32
नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में है।
सभी क्षेत्रों में शेड्यूल के अनुसार ही बिजली की आपूर्ति की जा रही है। जहां पर फॉल्ट या कोई अन्य समस्या आ रही है तभी शटडाउन लिया जा रहा है।- घनश्याम, अधीक्षण अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed