फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Temperature dropped but no respite from heat

Azamgarh News: तापमान गिरा पर गर्मी से नहीं मिल रही राहत

Tue, 14 May 2024 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
Temperature dropped but no respite from heat
आजमगढ़। करीब एक सप्ताह से अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। इसके बाद भी लोगों को गर्मी से राहत नही मिल रही है। पुरवा हवा के चलते लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। बीते बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री पर आने के बाद शुक्रवार से बढ़ोतरी होने लगी है।
विज्ञापन

दस दिन पूर्व जनपद का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। चिलचिलाती धूप में लोग बाहर कम निकल रहे थे। छह मई के बाद पुरवा हवा चलने से तापमान में काफी गिरावट आई। एक दो दिन तो लोगों को गर्मी से कुछ राहत जरूर मिला लेकिन इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे बढ़ रहा है। हालांकि अभी अधिकतम तापमान 40 से ऊपर नहीं है लेकिन सूरज के तेवर बरकरार हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस था। पुरवा हवा चलने के बाद भी दिन की धूप तेज लग रही है। कहीं रुकने केे बाद लोग छांव की तलाश करते नजर आए।
विज्ञापन

17 मई बढ़ेगा तापमान
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार या बुधवार से पछुआं हवा चलने लगेगी। इससे तापमान में तेजी से बढ़ेगा। आगामी 17 मई तक तापमान 43 से ऊपर 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। तेज पछुआं हवा के साथ लू भी चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
अधिकतम- न्यूनतम तापमान की स्थिति
छह मई- 41 - 26
सात मई- 38 - 24
आठ मई- 36 - 24
नौ मई- 33- 24
10 मई- 36- 25
11 मई- 36- 38
12 मई- 36- 26
13 मई- 37- 26
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed