फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Tehsildar Pandey remembered on his death anniversary

पुण्यतिथि पर तहसीलदार पांडेय को दी गई श्रद्धांजलि

Sun, 08 Nov 2020 06:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 06:41 PM IST
विज्ञापन
Tehsildar Pandey remembered on his death anniversary
सपा नेता स्व. तहसीलदार पांडेय की आठवीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते वक्ता। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के नेता स्व. तहसीलदार पांडेय की आठवीं पुण्यतिथि पर पार्टी नेताओं और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव और संचालन आशीर्वाद यादव ने किया।
विज्ञापन

पूर्व सांसद नंद किशोर यादव ने कहा कि स्व. तहसीलदार पांडेय ने छात्र राजनीति से समाजसेवा के क्षेत्र में कदम रखा और समाज के पीड़ित, शोषित लोगों की आजीवन सेवा करते रहे। गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी प्रत्याशी भी रहे। स्व. पांडेय ने मेंहनगर क्षेत्र के ग्राम नई पलिया में पैदा होकर पूर्वांचल की और जनपद की छात्र राजनीति की नई पौध तैयार की। विधान परिषद सदस्य राकेश यादव गुड्डू ने कहा कि वो संघर्षों के प्रतीक थे। अनिल पांडेय, पूर्वमंत्री रामदुलार राजभार, अखिलेश यादव, पूर्व सांसद बलिहारी बाबू, प्रभुनरायन पांडेय, किरन श्रीवास्तव, गुड्डी देवी, लालमनि राजभर, कमलेश आर्य, शिशुपाल सिंह, वेदप्रकाश यादव, महंत दुर्गेश तिवारी, अमित यादव, राजधारी, राजेश यादव, शैलेंद्र यादव थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed