फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Tehsil workers got angry due to non-registration of FIR against advocate

अधिवक्ता पर एफआईआर दर्ज न होने से तहसीलकर्मियों का फूटा गुस्सा

Tue, 14 Dec 2021 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Tehsil workers got angry due to non-registration of FIR against advocate
लेखपाल अमित कुमार सिंह और अधिवक्ता प्रतीश यादव के बीच मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अधिवक्ता के खिलाफ मुकदमा और गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज तहसीलकर्मी अनिश्चितकालीन धरने पर चले गए। मंगलवार को तहसील गेट के सामने आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

अधिवक्ता प्रतीश यादव और लेखपाल अमित सिंह के बीच हुई हाथापाई को लेकर मंगलवार को भी कर्मचारी संयुक्त संघ सगड़ी के कर्मचारियों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। अधिवक्ता को गिरफ्तार करने की मांग की। प्रदर्शन के बाद कर्मचारी तहसील परिसर में धरने पर बैठ गए। धरने को संबोधित करते हुए लेखपाल संघ के अध्यक्ष उत्तम सिंह ने कहा कि एक सप्ताह के बाद भी हमारी एफ आई आर दर्ज नहीं हुई है ना ही अधिवक्ता की गिरफ्तारी हुई है। यदि शीघ्र अधिवक्ता की गिरफ्तारी नहीं हुई तो हमारा आंदोलन और तेज होगा। पुलिस में ढुल मूल रवैया अपना रही है। लेखपाल संघ के वरिष्ठ सदस्य निजामुद्दीन ने कहा कि अधिवक्ता का व्यवहार न्याय संगत नहीं था। इसके लिए अधिवक्ता समाज को खुद मूल्यांकन करना चाहिए और दोषी अधिवक्ता का बहिष्कार करना चाहिए। हमारी लड़ाई कर्मचारी सम्मान की है जो आगे भी जारी रहेगी। लेखपाल संघ के मंत्री अरुण कुमार गुप्ता ने कहा जब तक दोषी अधिवक्ता की गिरफ्तारी नहीं हो जाती तब तक हमारा धरना जारी रहेगा। अपमान हम कतई बर्दाश्त नहीं होगा। अब हम अधिवक्ता का कोई काम नहीं करेंगे।जो न्याय संगत प्रक्रिया होगी उस को अपनाने के बाद ही काम होगा। अमीन संघ के जनार्दन सिंह ने कहा कि अधिवक्ता सजग प्रहरी है। इसके बावजूद लेखपाल अमित सिंह के साथ मारपीट करना उचित नहीं है। इसका हम पुरजोर विरोध करते हैं। प्रदर्शन और धरना सभा में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ उपशाखा सगड़ी, उत्तर प्रदेश मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ शाखा सगड़ी, उत्तर प्रदेश अमीन संघ शाखा सगड़ी एवं तहसील के समस्त कार्यालय एवं न्यायालय के कर्मचारियों के साथ राजकुमार सिंह, राम सागर सोनी, दीपक यादव, हरिकेश यादव, आशा,आकांक्षा यादव, अनीता चौहान, महेश यादव, संतोष सिंह, इंदू सिंह, अमित सिंह, आशुतोष झा, जनार्दन सिंह, नंदकिशोर, उदय प्रताप, मुन्ना राम, विजय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed