फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Teen's body found in Baha

Azamgarh News: बाहा में मिला किशोर का शव

Sat, 03 Dec 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Teen's body found in Baha
पवई/अंबारी। पवई थाना क्षेत्र के ओरिल डिहवा स्थित बाहा में शनिवार की सुबह किशोर का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। घटना की सूचना पाकर एसपी ग्रामीण राहुल रूसिया मौके पर पहुंच गए। शव की शिनाख्त के साथ ही वह जांच पड़ताल करने में जुट गए।
विज्ञापन

पवई थाना क्षेत्र के ओरिल डिहवा के बाहा के 13 वर्षीय किशोर की हत्या कर लाश मिली। किशोर का रंग गोरा, वह गेरुआ रंग का जैकेट, काला लोअर और सफेद फूलदार सर्ट पहने हुए हैं। सुबह साढ़े नौ बजे खेत में ग्रामीण किसानों ने शव देखा तो तत्काल इसकी सूचना गांव के प्रधान और पुलिस को दिया। मौके पर पवई थाना की पुलिस पहुंच गयी। पुलिस द्वारा हत्या की सूचना आलाधिकारियों को दी गई। हत्या की सूचना मिलते ही एसपी ग्रामीण राहुल रूसिया मौके पर पहुंच गए। पुलिस द्वारा शव के शिनाख्त का प्रयास शुरू किया और साक्ष्य जमा करने में जुट गई। मौके पर डाक स्क्वायड की टीम भी बुलाई गई लेकिन खोजी कुत्ता भी पुलिस की कोई मदद नहीं कर सका। काफी मशक्कत के बाद किशोर की शिनाख्त दीपांशु विश्वकर्मा पुत्र दिलीप विश्वकर्मा के रूप में हुई। जो फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के सैदपुर गांव के रहने वाले थे और अस्थाई रूप से पवई में रहते थे। एसपी ग्रामीण राहुल रूसिया का कहना है कि किशोर के हत्या की जांच पड़ताल की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed