{"_id":"66786518619c208134033006","slug":"team-of-agricultural-science-center-kotwa-conducted-cleanliness-campaign-in-tamsa-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-116989-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: कृषि विज्ञान केंद्र कोटवा की टीम ने तमसा में चलाया सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: कृषि विज्ञान केंद्र कोटवा की टीम ने तमसा में चलाया सफाई अभियान
विज्ञापन
स्वच्छता पखवाड़ा दिवस के तहत रविवार को कृषि महाविद्यालय एवं कृषि विज्ञान केंद्र कोटवा की टीम ने तमसा नदी में सफाई अभियान चलाया। नदी की सफाई के साथ किनारे पर फैले कचरे को भी साफ किया। लोगों से तमसा नदी को साफ-सुथरा रखने का आह्वान किया।
स्वच्छता अभियान के तहत रविवार को तमसा नदी की सफाई की गई। इसमें पानी से कचरा, पॉलिथीन, कांच की बोतल, सड़े हुए कपड़े, जलकुंभी और अन्य जलीय घास को महाविद्यालय के छात्रों, कर्मचारियों, प्राध्यापकों तथा कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने निकाला। जलकुंभी को ट्रैक्टर की ट्रॉली में भरकर महाविद्यालय लाया गया।
महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो. धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इससे खाद बनाई जाएगी।। लोगों से अपील की कि नदियों को साफ और स्वच्छ रखें। नदियों में कचरा, कूड़ा पॉलिथीन, पूजा पाठ की सामग्री ना डालें। इस अवसर पर डॉ.अनिल कुमार सिंह, डॉ. विमलेश कुमार, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. प्रकाश यादव, डॉ. विनीत प्रताप सिंह, आदि मौजूद रहे।