फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Team called from Mathura, caught 100 monkeys

Azamgarh News: मथुरा से बुलायी टीम, पहले दिन पकड़े 100 बंदर

Wed, 13 Mar 2024 01:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
Team called from Mathura, caught 100 monkeys
आजमगढ़। शहर क्षेत्र में बंदरों को पकड़ने का विशेष अभियान मंगलवार से शुरू कर दिया गया। नपा प्रशासन इसके लिए मथुरा से मंकी कैचर की टीम बुलाया है। जो बंदरों को बिना किसी तरह का नुकसान पहुंचाए धर पकड़ की कवायद में लगे हैं। पहले ही दिन 100 से अधिक बंदरों को पकड़ा गया। जिन्हें जंगल में छोड़वाया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र में बंदरों का आतंक काफी समय से है। बंदरों के आतंक से मुक्ति के लिए शहरवासियों ने कई बार नपा प्रशासन के साथ ही मंडलायुक्त तक से गुहार लगाई थी। जिसे संज्ञान में लेते हुए नपा प्रशासन ने बंदरों के आतंक से शहरवासियों को मुक्ति दिलाने के लिए मथुरा जिले से मंकी कैचर टीम को बुलाया है। माजिद अली के नेतृत्व में आयी टीम ने मंगलवार से शहर में बंदर पकड़ो अभियान की शुरूआत की। इसके तहत सबसे पहले कोर्ट परिसर से बंदरों को पकड़ने की कवायद शुरू की गई। पहले ही दिन करीब 100 बंदरों को पकड़ा गया।
विज्ञापन

चेयरमैन सरफराज आलम ने बताया कि काफी दिनों से शहर वासियों की यह मांग थी। जिसके लिए मथुरा से टीम बुलायी गई है। दो हजार बंदरों को पकड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आतंक से परेशान कई लोगों ने घरों को ही बना लिया पिजड़ा
आजमगढ़। बंदरों के आतंक का आलम यह है कि लोगों ने अपने घरों को ही पिजड़े में तब्दील कर दिया है। बंदरों की यह टोली लोगों के घरों के छतों, बारजों आदि में पहुंच कर काफी नुकसान पहुंचाते हैं। बागवानी का शौक रखने वालों के लिए तो यह एक बड़ी समस्या बन गए हैं।
कलेक्ट्रेट व सिविल लाइंस क्षेत्र में सर्वाधिक आतंक
आजमगढ़। शहर के कलेक्ट्रेट व सिविल लाइंस क्षेत्र में तो बंदरों का सर्वाधिक आतंक है। राह चलते लोगाें के झोले छीन ले जाना आम बात सी हो गई है। आए दिन किसी न किसी का झोला बंदर छीन कर फाड़ देते थे। जिससे संबंधित व्यक्ति के जरूरी कागजात आदि को नुकसान पहुंचता था।

मथुरा से पांच सदस्यीय मंकी कैचर टीम बुलाई गई है। फिलहाल दो हजार बंदरों को पकड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। फिलहाल पकड़ने की कवायद चल रही है और छोड़े जाने को लेकर स्थान पर विचार हो रहा है। वैसे महराजगंज जिले में स्थित जंगल पर पकड़े गए बंदरों को छोड़वाया जा सकता है। - राहुल यादव, प्रभारी ईओ, नगर पालिका परिषद आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed