फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Teachers will get salary based on biometric attendance

Azamgarh News: शिक्षकों को बायोमेट्रिक हाजिरी से मिलेगा वेतन

Tue, 16 Jul 2024 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Teachers will get salary based on biometric attendance
राजकीय विद्यालयों में शिक्षकों और कर्मचारियों की बायोमेट्रिक हाजिरी के आधार पर ही वेतन मिलेगा। शासन ने विद्यालयों में शिक्षकों और कर्मचारियों की बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य कर दी है। वेतन बिल के साथ बायोमेट्रिक उपस्थिति उपलब्घ कराएंगे और उसी के आधार पर उनके वेतन का भुगतान कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में 26 राजकीय माध्यमिक विद्यालय हैं। शासन ने पूर्व में विद्यालयों में शिक्षकों और शिक्षेणत्तर कर्मचारियों के लिए बायोमेट्रिक हाजिरी की व्यवस्था शुरू की थी। अब शासन ने बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य कर दी है। विद्यालयों में नियुक्त शिक्षक और कर्मचारियों के वेतन का भुगतान भी बायोमेट्रिक हाजिरी के आधार पर किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक महेंद्र देव ने जिला विद्यालय निरीक्षक को भेजे पत्र में राजकीय विद्यालयों में बायोमेट्रिक हाजिरी की अनिवार्यता करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विद्यालयों के प्रधानाचार्य को विद्यालय के शिक्षक और कर्मचारियों के वेतन बिल के साथ उनकी बायोमेट्रिक हाजिरी की सूचना भी उपलब्ध कराने के लिए भी निर्देश दिए हैं। शिक्षा निदेशक ने जिला विद्यालय निरीक्षक को बायोमेट्रिक हाजिरी की सूचना मेल के माध्यम से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed