फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Teachers protested by tying black bands, what happened after all that there was a protest on the streets?

Azamgarh: शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध, आखिर ऐसा क्या हुआ कि सड़कों पर हुआ प्रदर्शन?

Tue, 05 Sep 2023 12:55 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 05 Sep 2023 12:55 PM IST
सार

तहसील अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षक संघ प्रदीप यादव ने बताया कि हम शिक्षकों को धारा 12, 18 एवं 21 के तहत कई अधिकार मिले थे। जिसे समाप्त कर सरकार शिक्षकों का अधिकार छीन लिया है।

विज्ञापन
Teachers protested by tying black bands, what happened after all that there was a protest on the streets?
Azamgarh: शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड अधिनियम 1982 की सेवा सुरक्षा संबंधी धारा 21 एवं तदर्थ प्रधानाचार्य पदोन्नति की धारा 18 के साथ ही धारा 12 उत्तर प्रदेश सेवा चयन आयोग 2023 में शामिल न किए जाने से शिक्षकों में नाराजगी है। इस बात से नाराज शिक्षकों ने मंगलवार को अंबारी में बांह में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया और सरकार की शिक्षक कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें-  Varanasi: महामानपुरी कॉलोनी में एनआईए का छापा, BHU की दो छात्राओं से पूछताछ जारी, यूपी में मचा हड़कंप
विज्ञापन

तहसील अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षक संघ प्रदीप यादव ने बताया कि हम शिक्षकों को धारा 12, 18 एवं 21 के तहत कई अधिकार मिले थे। जिसे समाप्त कर सरकार शिक्षकों का अधिकार छीन लिया है। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा सरकार में शामिल जिम्मेदारों से बातचीत चल रही है। प्रदेश कार्यकारिणी के निर्देशानुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी। हम शिक्षकों एवं कर्मचारियों की पुरानी पेंशन भी समाप्त की गयी है। जब तक उसे लागू नहीं किया जाएगा आंदोलन चलता रहेगा। शिक्षकों ने छात्र हित को देखते हुए पूरे दिन शिक्षण कार्य किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य हरेंद्र प्रताप सिंह, परशुराम यादव, प्रदीप कुमार यादव, संजय पटेल, आशुतोष, रामसकल यादव, शेषनाथ यादव, कवलजीत सिंह आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed