फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi: NIA raid in Mahamanpuri Colony, two girls are being interrogated

Varanasi: NIA की पूछताछ के बाद BHU की छात्राओं का बयान, 'हम डरने वाले नहीं, माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है'

Tue, 05 Sep 2023 02:36 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 05 Sep 2023 02:36 PM IST
सार

एनआईए की टीम ने घर में मौजूद एक छात्र संगठन से जुड़ी बीएचयू की दो छात्राओं से पूछताछ की। पूछताछ के बाद टीम रवाना हुई। छात्राओं ने कहा कि संगठन को सर्च करने के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी आ रही है ये शर्मनाक है।

विज्ञापन
Varanasi: NIA raid in Mahamanpuri Colony, two girls are being interrogated
NIA की पूछताछ के बाद BHU की दो छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के महामानपुरी कॉलोनी स्थित एक घर में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मंगलवार की सुबह छापा मारा। एनआईए की टीम ने घर में मौजूद एक छात्र संगठन से जुड़ी बीएचयू की दो छात्राओं से पूछताछ की। पूछताछ के बाद टीम रवाना हुई। छात्राओं ने कहा कि संगठन को सर्च करने के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी आ रही है ये शर्मनाक है। हम डरने वाले नहीं। माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है लेकिन हम डरेंगे नहीं, हम जनता के हित में काम कर रहे हैं। जो भी सरकार के खिलाफ बोल रहा है उसके खिलाफ तुरंत एक्शन लिया जा रहा है। 

विज्ञापन

वहीं, मकान मालिक ने कहा- बीएचयू की छात्रा बताकर हमारे यहां आए थे। तीन-चार महीने से रह रही हैं। किसी लड़के को यहां हमने नहीं देखा। ऐसा होता तो मेरा बेटा कमरा खाली करने को कह देता। 
विज्ञापन

बताया जा रहा कि स्थानीय लोगों और छात्राओं के साथ ही उनके समर्थकों के बीच कहासुनी भी हुई। शाम तक छात्राओं को मकान खाली करने को कहा जा रहा है। दोनों छात्राओं को 12 सितंबर को एनआईए के लखनऊ के दफ्तर में आने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Teachers Day: किस शिक्षक ने दिया यूपी को चीफ सेक्रेटरी, ये हैं धर्म-कर्म के दो योद्धा तैयार करने वाले गुरू
बता दें कि एनआईए द्वारा आजमगढ़, देवरिया, वाराणसी, प्रयागराज और चंदौली में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। जिसमें से सबसे बड़ा एक्शन वाराणसी में हुआ। यहां बीएचयू के छात्र संगठन भगत सिंह स्टूडेंट्स मोर्चा (BCM) के दफ्तर में NIA ने छापा मारा।

छात्र संगठन ने एक घर को अपना ऑफिस बनाया था। जहां राष्ट्रीय जांच एजेंसी दस्तावेज खंगाल रही है। कहा जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में नक्सल गतिविधियों से संबंधित जुड़े एक मामले में आगे की तफ्तीश के लिए जांच एजेंसी द्वारा यह कार्रवाई की जा रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed