फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Teachers protest againsy BLO duty

शिक्षक करेंगे बीएलओ ड्यूटी का बहिष्कार

Fri, 01 May 2015 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो आजमगढ़।
अमर उजाला ब्यूरो आजमगढ़। Updated Fri, 01 May 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
Teachers protest againsy BLO duty
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक शुक्रवार को शिक्षक सदन के भोला सिंह सभागार में संपन्न हुई। इसमें जिला प्रशासन द्वारा मतदाता नामावली के लिए शिक्षकों की ड्यूटी बीएलओ के पद पर लगाने को लेकर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जिला कार्यकारिणी के निर्णय के आधार पर उच्च न्यायालय इलाहाबाद के 25 मार्च 2015 के निर्णय को देखते हुए बीएलओ ड्यूटी का बहिष्कार किया गया है। मतदाता नामावली को संशोधित करने का कार्य महीनों तक चलेगा। इस ड्यूटी से शिक्षण कार्य प्रभावित होगा।
विज्ञापन

जिला मंत्री जितेंद्र राय ने कहा कि समाचार पत्रों में प्रकाशित निर्वाचन कर्तव्य का गलत अर्थ अधिकारियों द्वारा निकाला जा रहा है। निर्वाचन कर्तव्य किसी भी चुनाव की अधिसूचना जारी होने से समाप्त होने तक प्रभावी रहता है। शिक्षकों की बीएलओ ड्यूटी लगाना शासनादेश और उच्च न्यायालय के निर्णय का उल्लंघन है। इस मौके पर उमाशंकर सिंह, मंजूलता राय, रामबचन यादव, वशिष्ठ राय, रामप्रकाश यादव, हरेंद्र यादव, प्रमोद लाल श्रीवास्तव, अनिल सिंह, राजेश सिंह, डा. राजेश सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


प्राथमिक शिक्षक संघ मेहनगर इकाई की बैठक शुक्रवार को बीआरसी कार्यालय मेहनगर के परिसर में हुई। बीएलओ के लिए शिक्षकों की ड्यूटी लगाए जाने का विरोध किया गय। जयश्री राम ने कहा कि किसी भी दशा में शिक्षकों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर पुरंदर यादव, वकील मौर्य, दीपक यादव, जगदीश, विजय, अमित यादव, सर्वेश, राघवेंद्र सिंह, विरेंद्र यादव, हरिपाल सिंह, रमाशंकर सिंह, शंकर राम आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed