फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Teachers not coming forward for the application of State Teacher Award

राज्य अध्यापक पुरस्कार के आवेदन के लिए आगे नहीं आ रहे शिक्षक

Fri, 28 May 2021 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Teachers not coming forward for the application of State Teacher Award
उत्तर प्रदेश राज्य अध्यापक पुरस्कार 2020-21 के लिए जिले से मात्र दो ही शिक्षकों ने आवेदन किया है। कम आवेदनों को देखते हुए बेसिक शिक्षा नेदेशक ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र भेज जिले से कम से कम तीन आवेदन भरवाने के निर्देश दिए हैं। राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए प्रदेश सरकार ने 16 अप्रैल से 31 मई तक ऑनलाइन आवेदन करने के निर्देश दिए थे। लेकिन कम आवेदन को देखते हुए बेसिक शिक्षा निदेशक सर्वेन्द्र विक्रम बहादुर सिंह ने 24 मई को बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेजे पत्र में पुरस्कार के लिए जिले से सिर्फ दो आवेदन मिलने पर नाराजगी जताते हुए पुरस्कार के लिए जिले से कम से कम तीन फॉर्म भरवाने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों को हर साल शासन की ओर से राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाता है। वहीं इस साल भी शासन ने राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए पत्र जारी कर पात्रता निर्धारित की है। जिसमें बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालय और अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाई स्कूलों के अध्यापक-अध्यापिकाएं आवेदन कर सकते हैं। इसमें विभिन्न बिंदुओं पर मूल्यांकन कर पुरस्कार के लिए शिक्षक का चयन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed