फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Teachers expressed protest by tying black bands

Azamgarh News: शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

Tue, 05 Sep 2023 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Sep 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Teachers expressed protest by tying black bands
उप्र माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड अधिनियम 1982 की सेवा सुरक्षा संबंधी धारा 21 एवं तदर्थ प्रधानाचार्य पदोन्नति की धारा 18 के साथ ही धारा 12 उत्तर प्रदेश सेवा चयन आयोग 2023 में शामिल न किए जाने से शिक्षकों में नाराजगी है। नाराज शिक्षकों ने मंगलवार को अंबारी में बांह में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया और सरकार की शिक्षक कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


संघ के तहसील अध्यक्ष प्रदीप यादव ने बताया कि शिक्षकों को उक्त धाराओं के तहत कई अधिकार मिले थे। जिसे समाप्त कर सरकार शिक्षकों का अधिकार छीन रही है। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा सरकार में शामिल जिम्मेदारों से बातचीत चल रही है। प्रदेश कार्यकारिणी के निर्देशानुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन

कहा कि शिक्षकों एवं कर्मचारियों की पुरानी पेंशन भी समाप्त की गयी है। जब तक उसे लागू नहीं किया जाएगा आंदोलन चलता रहेगा। शिक्षकों ने छात्र हित को देखते हुए पूरे दिन शिक्षण कार्य किया। इस दौरान प्रधानाचार्य हरेंद्र प्रताप सिंह, परशुराम यादव, प्रदीप कुमार यादव, संजय पटेल, आशुतोष, रामसकल यादव, शेषनाथ यादव, कवलजीत सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed