फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Teachers Burnt effigies of the new pension scheme

शिक्षकों ने नई पेंशन योजना का पुतला फूंका

Thu, 03 Sep 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 03 Sep 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
Teachers Burnt effigies of the new pension scheme
आजमगढ़। पुरानी पेंशन योजना की बहाली को लेकर बुधवार की शाम उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (रामजनम गुट) ने बुधवार की शाम रैदोपुर गांधी प्रतिमा से कैंडिल मार्च निकाला। जो विभिन्न मार्गो से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा। जहां शिक्षकों ने नई पेंशन योजना का पुतला फूंका।
विज्ञापन

 कैंडिल जुलूस जिलाध्यक्ष इरफान अहमद  के नेतृत्व में रैदोपुर कालोनी स्थित गांधी प्रतिमा से निकली। इस दौरान शिक्षक नई पेंशन योजना वापस लो आदि नारे लगाते हुए चल रहे थे। जुलूस गांधी तिराहा से निकलकर एसपी कार्यालय पुराना कलेक्ट्रेट होते हुए रिक्शा स्टैंड कलेक्ट्रेट चौराहा पहुंचा। जहां शिक्षकों ने नई पेंशन योजना का पुतला फूंका। इस दौरान शिक्षकों ने केंद्र और प्रदेश सरकार को चेतावनी दी कि यदि पुरानी पेंशन योजना बहाली नहीं हुई तो इसका परिणाम उन्हें भुगतना पड़ेगा। इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष रामजन्म सिंह, जिला मंत्री पंकज कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष शेर बहादुर सिंह, वीरेंद्र ङ्क्षसह, अतुल कुमार ङ्क्षसह आदि शिक्षक शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed