फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Teacher going to market fell outside his house, died

Azamgarh News: बाजार जा रहा शिक्षक घर के बाहर गिरा, मौत

Mon, 15 Jul 2024 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Teacher going to market fell outside his house, died
बिलरियागंज थाना के कांधरपुर पतिला गांव में रविवार की दोपहर बाजार जा रहा युवक अपने घर के बाहर खड़ा था। अचानक वह गिरा और उसकी मौत हो गई। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बिलरियागंज थाना क्षेत्र के कांधरपुर पतिला गांव निवासी अमिताभ (42) पुत्र. स्व. डल्लू राम महराजगंज ब्लॉक के एक परिषदीय विद्यालय के शिक्षक थे। वह रविवार की दोपहर करीब एक बजे बाजार जाने के लिए घर से बाहर निकले थे। तभी अचानक गिर कर बेसुध हो गए। उनको आनन-फानन में लोग ऑटो से बिलरियागंज स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए, जहां चिकित्सक ने उसकी हालत देख हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिजन एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल ले आ रहे थे लेकिन रास्ते में अमिताभ की मौत हो गई। मंडलीय जिला चिकित्सालय के चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक को दो पुत्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed