फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Task Force constituted to verify MNREGA, toilets and housing

मनरेगा, शौचालय, आवास के सत्यापन को टास्क फोर्स गठित

Tue, 05 Nov 2019 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Task Force constituted to verify MNREGA, toilets and housing
सगड़ी। तहसील सभागार में मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी नागेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिलाधिकारी ने बड़े मामलों को तीन दिन के अंदर निस्तारित करने का निर्देश दिया। इस दौरान 212 प्रार्थना-पत्र आए, जिसमें 12 का ही निस्तारण हो सका। वहीं मुख्य विकास अधिकारी आनंद शुक्ला ने 30 जनपद स्तरीय अधिकारियों की टास्क फोर्स गठित की। उन्हें ग्राम सभा में मनरेगा शौचालय आवास का सत्यापन, धान क्रय केंद्र के निरीक्षण के लिए रवाना किया। साथ ही उन्हें शाम तक रिपोर्ट प्रेषित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस पर मुख्य रूप से अतिक्रमण, नाली, पोखरे, चकमार्ग, खेत-खलिहान, कब्जा, वरासत, बिजली, राशन कार्ड से संबंधित प्रार्थना पत्र आए। मुख्य रूप से रामपुर, मुबारकपुर पट्टी की निवासी बृज माधुरी पुत्री राम लखन प्रजापति ने आरोप लगाया कि पति के जीवित रहते पत्नी की फर्जी वरासत कराकर जमीन चाचा के द्वारा अपनी बहू के नाम करा ली गई है। उसने आरोप लगाया कि उसके पिता राजदेव पुत्र नारायन निवासी उदका आठ वर्षों से लापता हैं। परिवार रजिस्टर में भी उन्हें जीवित दिखाया गया है। लेकिन उनके चाचा राजदेव ने लेखपाल से मिलकर पिता को मृत दिखा फर्जी ढंग से उसकी माता के नाम वरासत करा लिया और माता से अपनी बहू के नाम बैनामा करा लिया। जिस पर जिलाधिकारी नागेंद्र प्रसाद सिंह ने उपजिलाधिकारी रावेंद्र सिंह को जांच कर रिपोर्ट देने को कहा। वहीं गुड्डी पत्नी दधिवल निवासी सोनबुजुर्ग ने अपने पति दधिबल के ऊपर आरोप लगाया कि शराब पीकर जमीन व मकान बेच रहा है। अपने बच्चों के साथ कहां जाएं।डीएम ने रौनापार थान प्रभारी को कार्रवाई का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि मामलों का हर हाल में 72 घंटे के अंदर निस्तारण करें। इस दौरान 212 प्रार्थना पत्र आए। जिसमें पुलिस विभाग के 12, विकास के 28, राजस्व के 136 के अलावा अन्य 24 मामले आए। जिसमें से राजस्व के 12 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक त्रिवेणी सिंह, सीएमओ एके मिश्रा, उप जिलाधिकारी रावेंद्र सिंह, सगड़ी तहसीलदार हेमंत कुमार गुप्ता, क्षेत्राधिकारी सिद्धार्थ तोमर, एबीएसए दीनानाथ साहनी आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed